राजेंद्र गुसाई संवाददाता नरेंद्रनगर, स्पष्ट एक्सप्रेस 7 मार्च 2024
नरेंद्र नगर। नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर के सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों के न माने जाने पर सफाई कर्मचारियों ने कार्यालय में ताला जड़ते हुए, कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया, सफाई कर्मचारियों ने सफाई का कार्य ठेकेदारी प्रथा पर कराये जाने का विरोध करते हुए, इस प्रथा को समाप्त करने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, नियमानुसार प्रमोशन करने सहित डॉ ललित मोहन रयाल कमेटी की सिफारिशे लागू करने की मांग की।
सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष विजयपाल, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार आदि का कहना है कि इस एक दिवसीय धरना/प्रदर्शन के बाद सरकार ने मांगों का निराकरण नहीं किया, तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे, इस मौके पर नरेंद्रनगर विधानसभा के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत भी लावालश्कर के साथ हड़ताली सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचे व उनकी मांगों का समर्थन किया, तथा सरकार से तत्काल सफाई कर्मचारियों की मांगों को निराकरण करने की बात कही। इस अवसर पर शाखा के उपाध्यक्ष रणवीर, मदन, सुमन पाल, सुनील, सुनीता, गीता देवी, रीता,अनीता, मूगा देवी, शोभा देवी आदि उपस्थित थे।
0 Comments