Header Ads Widget

07 March Spasht Express 2024





अंकिता के न्याय की लड़ाई लड़ने वाले पत्रकार आशुतोष की गिरफ्तारी से सड़कों पर उतरे लोग


सार्थक पहल।

श्रीनगर, 06 मार्च 3024: आज से डेढ़ साल पहले उत्तराखंड के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में भूचाल मता देने वाला अंकिता भंडारी हत्याकांड को भला कोई कैसे भूल सकता है। ये पूरा प्रकरण तब से सुर्खियों में है। अब इस केस की लड़ाई लड़ने वाले पत्रकार आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी से मामला और गरमा गया है। सड़क पर प्रदर्शन के साथ ही सोशल मीडिया पर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के हैशटैग के साथ कैम्पेन शुरू हो गया है।

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उसके माता-पिता और परिजन श्रीनगर गढ़वाल में धरने पर बैठे हैं। तत्कालीन SDM और यमकेश्वर MLA रेनू बिष्ट पर कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ सरकार और पुलिस-प्रशासन के दबाव में बड़े आरोपियों को बचाया जा रहा है। इस प्रकरण में न्याय की लड़ाई लड़ रहे आशुतोष नेगी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वे अंकिता भंडारी के परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता के परिजनों की हिम्मत तोड़ने, आंदोलन को कमजोर करने के लिए सरकार ने आशुतोष नेगी को जेल भेजा है। उन्होंने कहा कि हम सरकार की मंशा कभी पूरी नहीं होने देंगे। उनका कहना था कि वे अंकिता के परिजनों की हर संभव मदद के लिए खड़े हैं। उन्होंने 7 और 8 मार्च को अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। उनका कहना था कि वे दोनों दिन अंकिता के परिजनों के साथ पीपलचौंरी में धरना देंगे। 

डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के दौरान उत्तराखंड पुलिस किसी भी तरह के दबाव में नहीं थी। हमें सरकार और मुख्यमंत्री का पूरा सहयोग मिला। राज्य पुलिस ने निष्पक्ष और साहसिक जांच की है। ऐसे में आशुतोष नेगी की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर आरोप लगाना पूरी तरह गलत है।

विवेचना में पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर पूर्व में एक अभियुक्त दीप मैठाणी को देहरादून से गिरफ्तार किया गया था। वहीं मंगलवार देर सायं पत्रकार आशुतोष नेगी को भी गिरफ्तार कर दिया गया। आशुतोष नेगी को न्यायालय के आदेश के बाद 15 मार्च तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पौड़ी भेज दिया गया है। इस दौरान न्यायालय से बाहर आते ही अंकिता के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अंकिता की मां तो बेहोश हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया।

कल्जीखाल के पयासू गांव के राजेश सिंह कोली राजा ने मई 2022 में एसएसपी व डीएम पौड़ी को एक शिकायत सौंपी थी, जिसमें उन्होंने चार लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी व जातिसूचक शब्दों के उपयोग का आरोप लगाया था। पुलिस ने सीओ सदर की जांच के बाद 5 जनवरी को उत्तम नेगी, आशुतोष नेगी, अंकित बिष्ट व दीप मैठाणी के खिलाफ एससीएसटी, आईटी एक्ट, गाली-गलौज सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।


RIMC में स्थान प्राप्त करने पर आदित्य रयाल सम्मानित


स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 05 फरवरी 2024: RIMC में स्थान प्राप्त वाले श्यामपुर के छात्र आदित्य रयाल को कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने सम्मानित कर उत्साह वर्धन किया।
       कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में प्रवेश के लिये स्थान प्राप्त करने वाले श्यामपुर ग्रामसभा के छात्र आदित्य रयाल के निवास पर पहुँचकर आदित्य व उसके परिजनों को माला एंवम् शॉल पहनाकर सम्मानित किया ।
       जयेन्द्र रमोला ने कहा कि ये हमारे शहर और प्रदेश के लिए बड़ा गर्व का विषय हैं कि श्यामपुर ग्रामसभा का एक छात्र जिसने कि पूरे उत्तराखंड में केवल दो सीटें होने के बावजूद भी अपना स्थान प्राप्त कर कॉलेज में प्रवेश प्राप्त किया।

       आदित्य के पिता भी भारतीय सेना में हैं। अपने माता-पिता के मार्गदर्शन से ही आदित्य ने यह मुक़ाम हासिल किया है। रमोला ने कहा कि यह हमारे शहर, प्रदेश व देश के लिए बड़ा ही सम्मान का विषय है। ऐसे बच्चों को प्रोत्साहित करने से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है। इसलिए सरकार को भी किसी भी प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए। 
       इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश सचिव मनोज गुसाँई , ग्राम प्रधान श्यामपुर विजयपाल जेठुडी, प्यार सिंह पुंडीर के साथ आदित्य के दादा रामप्रसाद रयाल, दादी बुग्गी देवी, पिता मनोहरी प्रसाद रयाल, माता अंजना रयाल पारिवारिक सदस्य मौजूद थे।

तीन दिवसीय "शक्ति वंदन" कार्यक्रम के समापन पर प्रत्येक मंडल पर पीएम का लाइव प्रसारण आयोजित

स्पष्ट एक्सप्रेस।
वीरभद्र (ऋषिकेश), 06 फरवरी 2024: शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिन से चल रहे कार्यक्रम की समापन दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रत्येक मंडल पर सीधा प्रसारण लाइव सुनने का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत सभी बहनों ने बहुत हर्ष के साथ प्रतिभाग करते हुए यह बताया कि हमारी माताएं बहने मोदी जी के समर्थन में मैदान में आ चुकी है।
 वीरभद्र मंडल के मंडल अध्यक्ष निर्मला उनियाल के नेतृत्व में मालवीय नगर दुर्गा मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें समूह की बहनों को भीसम्मानित करने का कार्य किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी, महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, नि.वर्तमान मेयर अनीता ममगाईं, जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा, कार्यक्रम संयोजक प्रदेश आईटी प्रभारी अंजलि नैथानी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शाह, जिला उपाध्यक्ष रोमा सहगल, जिला महामंत्री अनीता प्रधान, जिला आईटी प्रभारी रिंकी राणा, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, पार्षद वीरेंद्र रमोला, विकास तेवतिया, तनु तेवतिया सभी मोर्चा के अध्यक्ष मंडल की संपूर्ण टीम पूनम डोभाल, मनोरमा, गीता मित्तल, शीलू अग्रवाल, सरिता बिष्ट, गुंजन शर्मा, प्रभा थपलियाल, पिंकी, सीमा, प्रिया ढकल, शशि सेमल्टी, पुनीता भंडारी, माया आदि बहुत बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला उनियाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा की वरिष्ठ कार्यकर्ता ममता नेगी द्वारा की गई।

Post a Comment

0 Comments