राजकीय इंटर कॉलेज खदरी की परीक्षा के नतीजे घोषित
ऋषिकेश : राजकीय इंटर कॉलेज कड़ी में गृह परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए कक्ष 11 की कुमारी दीपांजलि ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में टॉप किया। शनिवार को विद्यालय के प्रधानाचार्य डीएस कंडारी ने गृह परीक्षाओं के नतीजे घोषित किया जिसमें प्रत्येक कक्षा के प्रथम पांच स्थानों पर रहे छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में अनुशासित रहने तथा मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कक्षा 9 बालिका वर्ग में कुमारी अंशिका बिष्ट कक्षा 9 बालक वर्ग में आकाश कुमार, कक्षा 11मानविकी वर्ग में कुमारी दीपांजलि, कक्षा 11 वैज्ञानिक वर्ग में कुमारी किरण कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री कंडारी जी द्वारा 8 छात्राओं को उनकी माताओं की उपस्थिति में कमला नेहरू पुरस्कार के रूप में एक ₹1000 के चेक वितरित किए गए इस अवसर पर सम्मानित जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही। अभिभावकों द्वारा विद्यालय के अनुशासन एवं शैक्षणिक क्रियाकलापों की सराहना की गई। परीक्षा परिणाम वितरण में कक्षा 9 कक्षाध्यापक नवल सिलस्वाल, दीपा सैनी,जीसी नवानी कक्षा 11 के सुनील कुमार, मेघा रावत, प्रतिभा सुयाल के साथ कार्यालय कार्मिक अमित बिष्ट,जगपाल राणा परीक्षा प्रभारी परविंदर कुमार प्रवक्ता भौतिक विज्ञान उपस्थित रहे।

0 Comments