Header Ads Widget

31 March Spasht Express 2024




चार शिक्षकों की सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन
स्पष्ट एक्सप्रेस।
आईडीपीएल, 30 मार्च 2024: राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश में शनिवार 30 मार्च को चार शिक्षकों की सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
        इस मौके पर हिन्दी प्रवक्ता श्याम सुंदर रयाल, राजनैतिक विज्ञान प्रवक्ता शिव चरण प्रसाद लखेड़ा, अंग्रेजी प्रवक्ता सूरजमणि तथा सामाजिक विज्ञान की सहायक अध्यापिका श्रीमती रश्मि सजवान को भावभीनी विदाई दी गई।
     विदाई समारोह अवसर पर बोलते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि शासकीय नियम वाली के तहत सभी को यह दिन देखना होता है जो भी सेवा में आया है उसको एक दिन सेवा निवृत्त होना ही है परंतु आप सभी गुरुजनों के जाने की कमी इस विद्यालय को हमेशा खलती रहेगी ।
        विदाई समारोह में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने लोकतन्त्र के महान पर्व सामान्य निर्वाचन लोकसभा निर्वाचन की सफलता शत प्रतिशत मतदान करने हेतु सभी उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई और सभी से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
        इस अवसर पर बीपीएस रावत, एनएस रावत , विजयपाल सिंह, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता, डॉ.आभा भट्ट, श्रीमती माधुरी रावत, श्रीमती सुनीता पवार, पंकज कुमार सती, ललित मोहन जोशी, श्रीमती ज्योति किरण लोहानी, श्रीमती मोनिका रौतेला, मुकेश शाह, ललित कुमार चौहान, मनोज शर्मा, विनोद पवार, बलबीर रावत आदि उपस्थित रहे।

स्मृतिवन में जंगली हाथी ने जमकर मचाया उत्पात 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
गुमानीवाला, 30 मार्च 2024: गुमानीवाला-लालपानी वनबीट स्थित स्मृतिवन में जंगली हाथी ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया।
        स्मृतिवन के संरक्षक अध्यक्ष और जिला गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य पर्यावरण विद विनोद जुगलान ने बताया कि यहाँ वर्ल्ड बैंक द्वारा वित्त पोषित अर्धनगरीय पेयजल योजना के निर्माण के चलते बीते वर्ष वन विभाग द्वारा स्मृतिवन की सुरक्षा को स्थापित सौर ऊर्जा बाड़ को जल संस्थान  कार्यदायी संस्था द्वारा भारी वाहनों के आवागमन के लिए काट दिया गया था।लेकिन कार्य पूरा हो जाने के बाद भी संबंधित ठीक नहीं किया गया।
        परिणामस्वरूप यहाँ वन्यजीवों की आसानी से आमद हो रही है जिससे स्मृतिवन को भारी क्षति हो रही है।बीती रात भी जंगल से आए एक जंगली हाथी ने स्मृतिवन में भारी उत्पात मचाते हुए पेड़ों सहित ट्री गार्ड को नुकसान पहुँचाया है। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी आरएस धमान्दा  के निर्देश पर वनकर्मियों ने क्षतिग्रस्त पेड़ों के ट्री गार्ड पुनः स्थापित किए।
        मौके पर अनुभाग अधिकारी वन दरोगा स्वयम्बर दत्त कण्डवाल, वनबीट अधिकारी प्रेम सिंह रावत, वनबीट सहायक देवेंद्र सिंह, वनकर्मीमित्तर पाल, शिवा चुन्नू, तरुण कुमार, मोहित पुनेठा, रेखा शर्मा, लक्ष्मी देवी, पिंकी आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments