वीरभद्र जन कल्याण समिति ने मनाई होली
आईडीपीएल मीरा नगर, 23 मार्च, 2024: मीरा नगर में वीरभद्र जन कल्याण समिति द्वारा होली मिलन का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल, अति विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष महिला आयोग श्रीमती कुसुम कंडवाल रहीं।
समिति के संरक्षक गजेंद्र कंडियाल, महिपाल बिष्ट, घनश्याम नौटियाल, उर्मिला बिष्ट, संजीव चौधरी, रजनी बडोला, शशि मल्टी, आशा नेगी, अंजू गैरोला, रश्मि शशि राणा विनीता बिष्ट, शोभा कोठियाल, लता राणा, रीना उनियाल, मां पार्वती राणाकोटी, भावना भट्ट, चंद्रकांता बिष्ट, कविता शाह, निर्मला उनियाल, अरविंद चौधरी, रमेश सिंह शर्मा, दिनेश शर्मा, दिनेश बिष्ट, सरोजनी नेगी, विमल सजवान, आशा रावत, सुशीला सेमवाल व सैकड़ो की संख्या में बहनों ने होली मानकर लुफ्त उठाया।
कार्यक्रम में अलग-अलग टीमों द्वारा मंगल गीत, झूमेलो तमाशा भौजी, राधा कृष्ण नृत्य, होली की अनेक हास्य प्रस्तुतियां दी गई। जिनको लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम का कुशल संचालन कर रही मीरा नगर की पार्षद सुंदरी कंडवाल ने बताया कि वीरभद्र जन कल्याण समिति अपने संस्कृति को बचाने की प्रयास करते हुए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करती रही है।
गढ़ी, श्यामपुर में ज्वैलर्स के साथ हुई लूट
का दूसरा अभियुक्त हरिद्वार से गिरफ्तार
ऋषिकेश, 24 मार्च 2024: 18 मार्च को प्रवीण वर्मा पुत्र अशोक वर्मा निवासी गढी रोड, गली न.-7, दुर्गा ज्वैलर्स के साथ हुई लूट की वारदात का दूसरा अभियुक्त भी पुलिस गिरफ्त में आया।
ज्वेलर प्रवीण वर्मा की लिखित तहरीर के आधार पर 18 मार्च को अपनी दुकान बढ़ाकर घर की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में गली न.-7 में 02 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हें बंदूक दिखाकर उनका बैग लूट लिया, जिसमें 25-30 हजार रूपये की नकदी तथा ज्वैलरी थी।
बंदूक दिखाकर हुई लूट की वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश को अभियुक्त को गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए। पुलिस ने 22 मार्च को देर रात आशारोड़ी बैरियर पर चैकिंग के दौरान 1 अभियुक्त मनोज सिरोही को मुठभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया था। अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा अपने साथी मोहित सिरोही के साथ मिलकर ऋषिकेश में लूट की घटना को अजांम दिया जाना बताया।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दूसरे अभियुक्त मोहित सिरोही पुत्र स्वर्गीय बलजोरी सिंह ग्राम पथौली थाना सरूरपुर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश जगजीतपुर कनखल से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से लूट से संबंधित ज्वेलरी तथा एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने व उसके दोस्त मनोज सिरोही ने मिलकर कुछ दिन पूर्व ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में एक ज्वेलर से लूट की थी जिसमें ज्वेलरी तथा कुछ नकदी उन्हें मिली थी। उसके पास से जो हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई है, वह उसने उस ज्वेलरी में से कुछ ज्वेलरी बेचकर प्राप्त हुए पैसों से खरीदी है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, कोतवाली ऋषिकेश, उ.नि. दर्शन काला, एसओजी ग्रामीण, उ.नि. उत्तम रमोला, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश, उ.नि. पंकज कुमार, उ.नि. प्रकाश पोखरियाल, उ.नि. नवीन डंगवाल, उ.नि. आदित्य सैनी, उ.नि. अरविन्द पवांर, अ.उ.नि. राजकुमार, हे.कां. कमल जोशी, कां. नवनीत, कां. सचिन सैनी, का. दिनेश मेहर, का. कुलदीप, कां. संदीप छाबडी, कां. दुष्यंत, का. मनोज, का. राहुल यादव, म.का. जमुना शामिल थे।
0 Comments