18 March Spasht Express 2024




नेपालीफार्म में फिर फूटा पानी का फव्वारा

स्पष्ट एक्सप्रेस
नेपालीफार्म, 17 मार्च 2024: शाम 05 बजे करीब नेपाली फार्म तिराहे पर भटनागर नर्सरी के ठीक सामने पाइप लाइन फटने पर हाईवे किनारे बौछार की तरह पानी निकलने लगा। जिसकी फोटो वीडियो बनाकर जल निगम सुपरवाइजर व ठेकेदार को सूचित किया गया।       
        जल निगम के सुपरवाइजर अशोक कुमार ने पाइप लाइन पर पानी बंद करवा दिया। कुछ देर बाद ठेकेदार का फोन आया कि मैं तो हरिद्वार आ गया हूं और मजदूर अन्य जगह काम खतम कर घर जा चुके हैं और पाइप लाइन में पानी भी बंद होने वाला है। इसलिए कल सुबह लीकेज को ठीक कर दिया जाएगा।
        कुछ दिन पहले उक्त स्थान से कुछ दूरी पर 01 मार्च को भी पाइप लाइन फट गई थी।     



Post a Comment

0 Comments