खादी प्रदर्शनी: जिला जेल में बने उत्पाद कर रहे लोगों को आकर्षित
देहरादून, 14 फरवरी 2024: राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी के दूसरे दिन जेल के बन्दियों द्वारा बनाये गए कालीन और लकड़ी रैक, अलमारी की खासी बिक्री हुई। वही संभावनात्य मंच के कलाकारों ने खादी के बारे में जानकारी देते हुए शानदार नाटक की प्रस्तुति दी। देहरादून के रेस कोर्स स्थित गुरु नानक पब्लिक इंटर कॉलेज परिसर में खादी और ग्रामोद्योग आयोग सूक्ष्म एवं लघु मध्यम मंत्रालय द्वारा राज्य स्तरीय खाद्य प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। खादी की ब्रांडिंग और प्रमोशन के लिए आयोजित इस प्रदर्शनी में खांसी की संख्या में लोग उमड़ रहे हैं।
खादी के समान के साथ ही अन्य स्थानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लग रही है। मेले में हरिद्वार जिला कारागार के बंदियों द्वारा बनाए गए कालीन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इस स्टॉल पर पहाड़ों में बनने वाले कालीन भी उपलब्ध है जो अब जेल में बंदियों द्वारा भी बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही कई आकार के आसन भी सस्ते दामों पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। घरों में सेंटर टेबल या कहीं भी डालने के लिए हर साइज़ की कालीन और आसन यहां पर हैं। इसके अलावा फर्नीचर में यह लकड़ी की अलमारी है जिसे शूज रैक या बुक रैक के तौर पर इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
प्रदर्शनी में क्वायर बोर्ड के स्टॉल पर गद्दे और तकियों की भी खरीदारी लोग कर रहे हैं। साथ ही गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोग कोकोपिट और ऑर्गेनिक खाद भी खरीद के ले जा रहे हैं। वहीं आद्या ऑर्गेनिक के स्टॉल पर आटे और मैदे से बने कुकीज़ भी उपलब्ध है। सत्तू, शहद सहित अन्य ऑर्गेनिक सामान भी बिक्री के लिए रखा गया है।
इस मौके पर राज्य निदेशक संजीव राय, सहायक निदेशक प्रथम बी.एस. कंडारी, सहायक निदेशक द्वितीय केएस मलिक व उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी मध्य क्षेत्र यशपाल सिंह सहित खादी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रदर्शनी में सम्भव मंच के कलाकारों ने नाटक के जरिए लोगों को खादी के प्रति जागरूक किया।
ऋषिकेश, 14 फरवरी 2024: पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश के संगीत विभाग में बसंत पंचमी पर्व एवम् सरस्वती पूजन श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम परिसर के निर्देशक प्रोफेसर एम एस रावत एवं संगीत विभाग की विभाग प्रभारी डॉ शिखा ममगाई के द्वारा ज्ञान, विद्या और कला की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई साथ ही संगीत विभाग की छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित समस्त प्राध्यापक कर्मचारियों द्वारा सरस्वती वंदना आरती का वाचन किया गया जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके पश्चात छात्र छात्राओं ने अन्य सरस्वती भजनों के गायन के माध्यम से अपनी भक्ति का प्रदर्शन किया जिसमें हारमोनियम वादन छात्र सुमित एवं तबला वादन शुभम जोशी के द्वारा किया गया। पूजा के पश्चात उपस्थित समस्त प्राध्यापकों ने मां सरस्वती को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया, साथ ही प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर परिसर के निदेशक महोदय के द्वारा बसंत पंचमी की शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं संगीत विभाग की विभाग प्रभारी डॉ शिखा ममगाई के द्वारा बसंत के सफल उत्सव के लिए सभी को बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस मौके पर प्रोफेसर कंचन लता सिन्हा, प्रोफेसर प्रशांत सिंह, प्रोफेसर संगीता मिश्रा, प्रोफेसर दिनेश शर्मा, प्रोफेसर अंजली दुबे, प्रोफेसर ध ईर्मेंद्र तिवारी, प्रोफेसर नीता जोशी, डॉ अटल त्रिपाठी, डॉ अशोक मंदोला, कर्मचारियों में एम पी सिंह शुभम्, नवीन, रजनी एवं छात्र छात्राओं में वैभव, निशिता, दिव्या, आशना, रोहित शैली, सलोनी, सुमित, दुर्गा आदि उपस्थित रहे।
हरिपुर, 14 फरवरी 2024: 14 फरवरी 2019 को पुलवामा के शहीदों की याद में आज प्रेम विहार चौक हरिपुर कलां में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दीपक जलाकर फुल पुष्प अर्पित कर सभी के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।
0 Comments