नेपालीफार्म में देव भूमि विक्रम एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने फहराया तिरंगा
नेपालीफार्म, 26 जनवरी 2024: देव भूमि विक्रम एसोसिएशन ने जंगे आजादी के शहीदों को याद करते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया 75वां गणतंत्र दिवस। नेपालीफार्म क्षेत्र तिरंगों और आजादी के गानों से गूंजता रहा।
इस अवसर पर देव भूमि विक्रम एसोसिएशन के तत्वावधान में अध्यक्ष कमल सिंह राणा, एसोसिएशन के सदस्यों के साथ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्यामपुर संजीव चौहान ने ध्वजारोहण किया।
नेपालीफार्म में अन्य दुकानदारों ने भी फहराया तिरंगा
नेपालीफार्म, 26 जनवरी 2024: नेपालीफार्म में अन्य दुकानदारों ने भी 75वां गणतंत्र दिवस जंगे आजादी के शहीदों को याद करते हुए मनाया। नेपालीफार्म क्षेत्र तिरंगों और आजादी के गानों से गूंजता रहा।
इस अवसर पर आम आदमी के नेता दिनेश असवाल, मुनेंद्र नेगी, शेखर व आसपास के दुकानदार मौजूद रहे।
राहगीर ने तुरंत नेपालीफार्म वासियों को बताया, जिन्होंने मोबाइल पर इसकी सूचना एसडीओ राजीव कुमार को दी, जिन्होंने तुरंत शट डाउन करवाकर लाइनमैन को मौके पर भेजा।
ढालवाला, 26 जनवरी 2024: मुनिकीरेती-ढालवाला सभी सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा समस्त क्षेत्र एवं देश की जनता को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दाल में महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र नौटियाल की अध्यक्षता में सभी पदाधिकारियों ने अपनी-अपने विचार रखे।
इस मौके पर राजेश डोभाल नगर अध्यक्ष मुनिकीरेती-ढालवाला मुकेश पाठक केंद्रीय प्रचार मंत्री, भगवान सिंह भंडारी जिला प्रचार मंत्री, कृष्ण डोभाल जिला महामंत्री, पीयूष भट्ट युवा अध्यक्ष, अनीता कुटियाल महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, पूजा रमोला उपाध्यक्ष, शशि बंगाल महिला प्रकोष्ठ प्रभारी,
वीरेंद्र नौटियाल महानगर अध्यक्ष ऋषिकेश मेला प्रकोष्ठ, अध्यक्ष संगीता उनियाल, प्रिया नौटियाल महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, कुसुम भट्ट महिला प्रकोष्ठ प्रभारी महानगर ऋषिकेश, बिमला बहुगुणा मौजूद रहे।
टिहरी गढ़वाल, 26 जनवरी 2024: राष्ट्रीय पवन पर्व गणतंत्र दिवस की शुभ बेला पर टिहरी गढ़वाल के जखणींधार ब्लॉक स्थित जीआईसी कनेलधार के अध्यापक मंगल सिंह रावत द्वारा 144 छात्र-छात्राओं को पुरस्कार स्वरूप कॉपी व पेन वितरित किए गए।
75वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए शिक्षक मंगल सिंह रावत ने समस्त छात्र-छात्राओं के मंगल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं नारे लगाकर व रंगारंग कार्यक्रमों द्वारा सभी अभिभावकों का मन मोह लिया।
ऋषिकेश, 26 जनवरी 2024: राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी के शुभ अवसर पर एवरग्रीन सीनियर सेकेंडरी विद्यालय गढ़ी मयचक श्यामपुर में 75 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती श्वेता सक्सेना ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय पर्व की महत्वपूर्ण जानकारी दी। विद्यालय की संस्थापिका श्रीमती भागीरथी पोखरियाल जी ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय पर्व की बधाई देते हुए क्षेत्र में बढ़ते नशे पर आज के भटकतें युवाओं को संदेश देते हुए आगामी हाईस्कूल व इंटरमिडिएट परीक्षा में उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी।
ऋषिकेश, 26 जनवरी 2024: तीर्थ नगरी में 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आईएसबीटी बस अड्डा परिसर में प्रथम महापौर अनिता ममगाई द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उपस्थित जनों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।
इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा।
इस अवसर पर नि.वर्तमान महापौर ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर जारी अपने संदेश में अनिता ममगाईं ने कहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, संविधान निर्माताओं और राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान निर्माण का एक पर्व है। हमारा यह विशिष्ट संविधान हमारे राष्ट्र का निरंतर मार्गदर्शन करता आ रहा है। इस दौरान पंकज शर्मा, पवन शर्मा, चरणजीत काजू, हरि सिंह रागढ़, राजकुमारी जुगलान, रमेश अरोड़ा, कमला घुनसोला, राकेश पाल, किशन मंडल, जोनी लांबा, अक्षय खेरवाल, गौरव सहगल, बिरोजनी भट्ट, अनिल खैरवाल, गणमान्य लोग, सभी वेंडिंग जॉन व्यापारी, ट्रांसपोर्टर आदि लोग मौजूद रहे।
ऋषिकेश, 26 जनवरी 2024: ऋषिकेश प्रेस क्लब ने 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर पत्रकारों ने आजादी के गानों के साथ शहीदों को याद करते हुए ध्वजारोहण किया।
आईएसबीटी स्थित ऋषिकेश प्रेस क्लब में पत्रकारों ने 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया। प्रेस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा नौटियाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान आजादी के गाने चलते रहे ।इस अवसर पर क्लब के संस्थापक अध्यक्ष हरीश तिवाड़ी, पूर्व अध्यक्ष सुदीप पंचभै एईया, महामंत्री विनय पांडे, वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, जितेंद्र चमोली, आलोक पंवार, राजेश शर्मा, मनोज रौतेला, गणेश रयाल, सूरजमणि सिलस्वाल, हरीश भट्ट, रणवीर सिंह, मनीष अग्रवाल, ललित शर्मा आदि मौजूद रहे।
0 Comments