सड़क सुरक्षा माह (15 जनवरी से 14 फरवरी तक) के अन्तर्गत वाहन स्वामियों/चालकों की सुरक्षा की दृष्टि से उप-समभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश में परिवहन विभाग ऋषिकेश व एम्स ऋषिकेश द्वारा स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बस, टैक्सी/मैक्सी, आटो/विक्रम यूनियन, ऋषिकेश, ट्रैकर कमाण्डर सूमो यूनियन, ई-रिक्शा यूनियन, ऋषिकेश छोटाहाथी डिलीवरी वैन यूनियन व स्कूल वाहनों के वाहन स्वामियों/चालको ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर लाभान्वित हुए।
इसी क्रम में 24 जनवरी को ऋषिकेश क्षेत्रांतर्गत परिवहन प्रवर्तन टीमों द्वारा बिना हेलमेट वाहन संचालन करने वाले वाहन स्वामियों/चालकों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए प्रवर्तन कार्यवाही के अन्तर्गत टीमों द्वारा वाहन स्वामियों/चालको को दुर्घटना होने पर दुष्परिणामों के विषय में अवगत कराया गया।
0 Comments