खैरी खुर्द, 15 दिसंबर 2023: कूड़ा निस्तारण की जगह न मिलने के कारण खैरी खुर्द में बेसिक स्कूल के सामने हाईवे किनारे रात के समय कूड़ा उसी जगह जलाया जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्र का कूड़ा भानियावाला में जहां निस्तारित किया जा रहा था, वहां कूड़ा डालने का लोगों द्वारा विरोध करने पर जिला पंचायत कूड़ा नहीं उठा रहा है।
रायवाला, 15 दिसंबर 2023: सीएम उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 अभियान के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशन में जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध देहरादून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने को लेकर रायवाला पुलिस द्वारा 15 दिसंबर को छिद्दरवाला से एक अभियुक्त को 52 पव्वे अग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त जोगीवाला माफी छिद्दरवाला उम्र-39 वर्ष बताया जा रहा है।
इस दौरान पुलिस टीम में कानि. अरविन्द, कानि. कृष्ण कुमार थाना रायवाला मौजूद रहे।
0 Comments