नेपालीफार्म, 22 नवंबर 2023: नेपालीफार्म से खैरी खुर्द की तरफ उतरते फ्लाइओवर पर स्ट्रीट लाइट 02 नवंबर से खराब पड़ी हैं। जिससे फ्लाइओवर के नीचे की हाइवे सड़क पर भी बहुत अंधेरा रहता है। जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। निकट ही पशु अस्पताल के सामने अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाने के लिए सड़क के आधे हिस्से पर निर्माणाधीन सामग्री रेत, बजरी, ईंट का चट्टा भी पड़ी रहती है, जो अंधेरा होने पर दिखाई भी नहीं देती। मगर एनएचएआई ने अपनी आंखों में पट्टी बंधी हुई है। इस संबंध में डीएम देहरादून, सीडीओ देहरादून, एनएचएआई जेई विकास गुप्ता, सुपरवाइजर, एनएचएआई, वीडी भट्ट को भी सूचित किया गया है।
0 Comments