खैरी कलां,10 नवंबर 2023: शुक्रवार 10 नवंबर को स्वर्गीय श्रीमती अंजू बाला जी (76 वर्ष), बिजनौर, निवासी का निधन हो गया। उनके बेटे अमित कुमार ने अपनी माता जी की आँखें दान करवाने के लिए विकास अग्रवाल से संपर्क किया। तुरंत ही विकास अग्रवाल ने निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट, ऋषिकेश के श्री आतम प्रकाश (बाबु जी) को सूचित किया। संस्थान की टीम (डॉ. जीशान, व श्री मकरेंदु) ने जाकर कॉर्निया प्राप्त किये। इस नेत्रदान के जरिये दो लोग इस सुन्दर संसार को देख पाएंगे। निर्मल आश्रम आई इंस्टिट्यूट प्रशासन ने परिवारों की नेत्रदान सेवा भावना की प्रशंसा की और इस नेक कार्य से समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
0 Comments