सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश में निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित
ऋषिकेश, 09 नवंबर 2023: राज्य स्थापना दिवस के सुअवसर पर सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश में निर्मल आश्रम आई इंस्टीट्यूट के सौजन्य से एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर (कैंप) का आयोजन किया गया। आई कैंप में आई स्पेशलिस्ट श्री संतु यादव द्वारा उप संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश के क्षेत्र अंतर्गत टैक्सी/ मैक्सी, ऑटो/ विक्रम, ई रिक्शा, बस आदि यूनियनों के लगभग 150 से अधिक वाहन चालकों के नेत्रों का परीक्षण (चेकअप) कराया गया। साथ ही वाहन चालकों को नेत्रों से जुड़े विकारों के बारे में भी जानकारी दी गई।
उपरोक्त वाहन चालकों में से 10 वाहन चालकों को गहन नेत्र परीक्षण कराए जाने/ चश्मा आदि लगाए जाने संबंधी सलाह दी गई। उपरोक्त के अतिरिक्त परिवहन विभाग द्वारा यातायात के नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया और उन्हें सड़क पर सुरक्षित चलने का पाठ भी पढ़ाया गया।
इस दौरान आई कैंप में सहायक संभागीय अधिकारी परिवहन अधिकारी प्रशासन श्री अरविंद पांडे जी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री मोहित कोठारी, परिवहन कर अधिकारी अनिल कुमार, जनसंपर्क अधिकारी वसीम खान, परिवहन उप निरीक्षक जेठू सिंह, परिवहन आरक्षी अमन, सुरेंद्र पाल एवं यूनियनों के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे। यूनियनो के पदाधिकारी द्वारा आई कैंप समय-समय पर लगाए जाने का अनुरोध किया गया, जिसके क्रम में यूनियनों के पदाधिकारीयों को आश्वासन दिया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निशुल्क चिकित्सा शिविर विभाग द्वारा आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक आम जनमानस को इसका लाभ मिल सके।
0 Comments