20 फुटी में हाथी ने गुलाब सिंह रावत के घर की बाउंड्री वॉल तोड़ी
स्पष्ट एक्सप्रेस।
20 फुटी, 08 अक्टूबर 2023: ग्राम खैरी खुर्द स्थित 20 फुटी कॉलोनी में हाथी ने एक घर की दीवार तोड़ दी।
क्षेत्र के बीट अधिकारी अवनीश भट्ट को सूचित कर दिया गया है। जिन्होंने मुआवजे के लिए आगे की कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
इस छोटे से गेट से घुसा हाथी
आज रात ठीक 12 बजे करीब 20 फुटी कॉलोनी निवासी गुलाब सिंह रावत की हाथी ने 15 फीट लंबी दीवार तोड़ दी। समीप के घर के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि ठीक रात 12 बजे हाथी मेन गेट से घुस कर 2-4 क्यारियों से होता हुआ मकान के पीछे की करीब 4 ऊंची 15 फीट लंबी दीवार तोड़कर चला गया। इसके अलावा कोई जान माल का नुकसान नहीं बताया गया। कोलोनिवासियों ने बताया की ये एक दांत वाला हाथी यहां काफी सालों से आता रहता है।
स्लोगनों - प्रकाशन - बैनरों तक ही सीमित है स्वच्छता अभियान
स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 07 अक्टूबर, 2023: जो सरकार 4 फीट की नाली की सफाई नहीं करवा पा रही वो प्रदेश को कैसे स्वच्छ रख पाएगी।
स्लोगनों, प्रकाशन, बैनरों दीवारों पर स्वच्छता के पोस्टरों को चिपकने से स्वच्छता नहीं छा जाती। इन्ही तक ही सीमित है सरकार का स्वच्छता अभियान।
0 Comments