Header Ads Widget

गड्ढो में सड़क या सड़क में गड्ढे !

    स्पष्ट एक्सप्रेस 25 सितंबर 2023


                        " गड्ढो में सड़क या सड़क में गड्ढे ! " 


डोईवाला :  सरकार चाहे कितना भी सड़कों को गड्ढा मुक्त होने का दवा करें लेकिन ऋषिकेश देहरादून मार्ग पर  प्रसिद्ध हिमालयन अस्पताल जहां पर सैकड़ो लोग हर दिन देश- प्रदेश से इलाज करने के लिए यहां आते हैं ,परंतु इस अस्पताल को जोड़ने वाले टी जंक्शन "श्री देव सुमन चौक" से भानियावाला से हरिद्वार रोड के तिराहे तक सड़क की हालत बहुत खस्ता हाल है, यहां सड़क शासन की दावों की पोल खोल रही है। सरकार चाहे कितना भी सड़कों को गड्ढा मुक्त होने का दवा करें, लेकिन यह सड़क सरकार के दावों की पोल खोल रही है , आखिर जनप्रतिनिधि हो या सरकारी अधिकारी उनकी गाड़ियां भी इस सड़क से होकर गुजरती होंगी या फिर उनको लग्जरी गाड़ियों में बैठकर इन गड्ढों  का एहसास नहीं होता होगा। कहीं-कहीं पर इस सड़क के किनारे पर सरकार की उपलब्धियां दर्शाने के लिए बड़े-बड़े बैनर भी दिखाई पड़ते हैं, पर शायद उन बैनर में छपी जनप्रतिनिधि की तस्वीरों को इस इस सड़क के गड्ढे नहीं दिखाई देते,  भानियावाला बाजार के नजदीक तो ढलान पर गड्ढों में सड़क को तलाशना पड़ता है ,  आम आदमी जिसे ज्यादा टेक्निकल बातें समझ में नहीं आती, ऋषिकेश व पहाड़ों से चौपहिया वाहन पर देहरादून को आने-जाने वाले आम आदमी की समझ से परे है, कि 8 किलोमीटर नेशनल हाईवे के लिए भारी भरकम टोल देने के बाद भी इस रोड का हाल इतना बुरा क्यों है, इस विषय पर जब  हमारे द्वारा इस सड़क के इंचार्ज  पीडब्ल्यूडी के एई ओ.पी. चंद्रा से इस विषय पर बात करने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा हमारा फोन नहीं उठाया गया, उसके बाद 01 सितंबर 2023 को इस विषय पर हमारे द्वारा न्यूज़ प्रकाशित करने के बाद उन्होंने हमें उपरोक्त फोटो हमारे व्हाट्सएप नंबर पर सेंड की गई और  मैसेज द्वारा बताया की 01 जनवरी के बाद इस सड़क पर ब्लैक टॉप किया जाएगा। हालांकि उन्होंने 01 जनवरी के बाद कार्य शुरू होने और कार्य खत्म होने की समय सीमा के बारे में नहीं बताया।
         फिलहाल जनवरी 2024 तक आम आदमी को  इन गड्ढों  में हिचकोले खाते हुए ही सफर करना पड़ेगा, हालांकि जनवरी 2024 से पहले इस सड़क के  किनारो पर लगे बड़े-बड़े  बैनर पर लगी किसी जनप्रतिनिधि की तस्वीर की नजर इन  गड्ढों पर पड़ जाए तो शायद इस सड़क का उद्धार हो जाए, वरना आम आदमी को तो हिचकोले खाने की पुरानी आदत है।

तस्वीरें जो उपरोक्त सड़क की हालत बयां कर रही है 

1

2
3
4


5
7
8

Post a Comment

0 Comments