अंधेरे में नहीं दिखाई देते हाइवे पर आवारा पशु, बन जाते हैं दुर्घटना का कारण। सोया हुआ है शासन प्रशासन।
स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 21 सितंबर 2023: रात को हाइवे पर घूमते आवारा पशु दुर्घटना का कारण बन जाते हैं। जिला पंचायत जिसका संज्ञान नहीं ले रहा है। कई बार शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही।
बेसिक स्कूल के सामने फैली गंदगी क्या सीख दे रही होगी बच्चों को।
स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 21 सितंबर 2023: बेसिक स्कूल के सामने सालों से गंदगी का ढेर पड़ा हुआ रहता है। ये कूड़ा भावी पीढ़ी के नन्हें बच्चों को क्या सीख दे रहा होगा। स्कूल प्रशासन ने भी इस ओर आंखें बंद की हुई है जो कभी इस संबंध में अपने उच्चाधिकारियों को नहीं बोलता है। या यहां के प्रधान को सूचित करता है।
यहां तक की उक्त स्थान पर मल -मूत्र भी पड़ा रहता है, जिससे महामारी फैलाने का खतरा बना हुआ है।
0 Comments