Header Ads Widget

19 September Spasht Express 2023

स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 18 सितंबर 2023: खैरी खुर्द लेन नंबर 1 व नेपालीफार्म के कुछ ग्रामीण अभी तक आपदा राहत राशि से वंचित हैं। उन्हें डर है कहीं राहत राशि देने में देरी कर ठंडे बस्ते में ना डाल दे। 
     आपदा के बाद से तहसील प्रशासन मुआवजे के संबंध में बात होती रहती थी। इस बीच 2 बार पटवारी मुआयना कर नामों की लिस्ट भी ले जा चुके थे। फिर चेक बुक खत्म होने की बात करते रहे। फिर कुछ दिन बाद 6 चेक देकर और एकबार फिर नामों की सूची लेकर चले गए। 
     तहसील प्रशासन बार बार चेक खत्म होने की बात दोहरा रहा था। इस वजह से ग्रामीण प्रतिनिधियों ने बात को समझते हुए तहसील प्रशासन पर ज्यादा दबाव ना बनाते हुए कुछ दिन इंतजार करना बेहतर समझा। इस बीच 04 सितम्बर को पटवारी सुधीर सैनी नेपालीफार्म से दोबारा नामों की सूची लेकर खैरी खुर्द लेन नंबर 1 में मुआयना कर चले गए थे। 
     उन्होंने बताया कि ऋषिकेश के साढ़े 5 हजार चेक रोक कर यहां के चेक लिखे गए हैं। लेकिन चेक बुक खत्म होने के कारण पूरे चेक तैयार नहीं किए जा सके।
इसके कुछ दिन बाद फोन पर बताया गया कि अभी चेक बुक के लिए बैंक को लेटर लिखा जा रहा है, चेकबुक आते ही पहले ग्रामीण क्षेत्र के चेक बांटे जाएंगे।
     पटवारी सुधीर सैनी द्वारा फोन पर यह भी कहा गया था कि ग्रामीण क्षेत्र में लगभग सभी जगह की चेक बांटे जा चुके हैं, सिर्फ नेपालीफार्म और खैरी खुर्द लेन नंबर एक के ही चेक बांटने को रह गए हैं।
     इस बीच इस बीच एसडीएम योगेश मेहरा, तहसीलदार चमन सिंह व पटवारी सुधीर सैनी से इस संबंध में वार्ता होती रहती थी। लेकिन तहसील प्रशासन हर बार बार चेक उपलब्ध न होने की बात कहता रहता था।
     इस संबंध में एक बार डीएम देहरादून को भी व्हाट्सएप के माध्यम से पत्र भेजा जा चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी तंत्र चेक बुक न होने का बहाना बनाकर मुआवजा राशि देने से कतरा रहा है और बात को ठंडे बस्ते में डालना चाह रहा है।  
     लेकिन 18 सितम्बर सुबह को तहसीलदार चमन सिंह से इस संबंध में फिर बात करने पर उन्होंने कहा कि मेरे ख्याल से तो सभी को चेक मिल चुके हैं। जिससे खैरी खुर्द ग्रामवासियों को लगता है कहीं राहत राशि देने में देरी कर सरकारी तंत्र इसे ठंडे बस्ते में ना डाल दे। 
मुआवजे से वंचित खैरी खुर्द लेन नंबर 1 के ग्रामवासी- सुखदेव बलूनी, पंडित भगवती प्रसाद रणाकोटी, जयदेव चौधरी, रघुराज सिंह, बीना अग्रवाल, साहब सिंह रावत, राहुल पवार, श्रीमती शीला भंडारी, सेबी गोंसालविज, किशन सिंह ओली व मधुसूदन नौटियाल। इसी तरह नेपालीफार्म निवासी- जितेंद्र सिंह नेगी, अंबादत्त देवराड़ी, दिनेश असवाल, गौरव अरोड़ा, मुनेंद्र सिंह नेगी, सुनील शर्मा, रोहित, संजीव, मनीष राणा, विनोद बलूनी, सूरज, बाबूलाल, निशांत, विकास, शशिकांत पैन्यूली अभी तक राहत राशि के इंतजार में हैं।

स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 18 सितंबर 2023: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा टिहरी झील में आयोजित चार दिवसीय “टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप-2023” का समापन समारोह 17 सितंबर 2023 को मुख्य अतिथि माननीय कैबिनेट मंत्री (पर्यटन, सिंचाई एवं  संस्कृति), उत्तराखंड सरकार  सतपाल महाराज की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जे. बेहेरा, निदेशक (वित्त), टीएचडीसीआईएल, एल. पी. जोशी, परियोजना प्रमुख (टिहरी कॉम्प्लेक्स), डॉ. ए. एन. त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (मा.सं. एवं केन्द्रीय संचार), प्रशांत कुशवाह, अध्यक्ष, भारतीय कयाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन, डॉ. डी.के. सिंह, महासचिव, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन, सहित अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए माननीय कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार सतपाल महाराज ने टीएचडीसी इंडिया लि. के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि टीएचडीसी ऊर्जा दोहन के सभी क्षेत्रों में हमेशा अग्रणी रहा है और राष्ट्र के विकास में लगातार योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से प्रदेश में खेल-पर्यटन की संभावनाएं भी उभर कर आई हैं । माननीय मंत्री ने सभी विजयी प्रतिभागियों और एथलीटों को जीत की बधाई दी । 
जे. बेहेरा, निदेशक(वित्त) ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने भारतीय कयाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन, उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन और आईटीबीपी के तकनीकी सहयोग से ओपन नेशनल कैनोइंग स्प्रिंट सीनियर (पुरुष और महिला) चैंपियनशिप और 37वें राष्ट्रीय खेल-2023 के लिए क्वालीफायर का 14 से 17 सितंबर, 2023 तक सफलतापूर्वक आयोजन किया। उन्होंने बताया कि इस रोमांचक प्रतियोगिता में 22 राज्यों के कुल 450 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें आठ सर्वश्रेष्ठ टीमें चुनी गई जो अक्टूबर, 2023 में गोवा में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी | 
इस अवसर पर बात करते हुए आर.के. विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने देश के अग्रणी विद्युत उत्पादक के रूप में टीएचडीसीआईएल की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला, जो सामाजिक विकास के लिए दृढ़ता से समर्पित है। उन्होंने युवा पीढ़ी को खेल प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने में इस प्रकार के खेल आयोजनों की परिवर्तनकारी क्षमता पर जोर दिया, ताकि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर  देश का ध्वज सम्मान के साथ लहराता रहे। आरके विश्नोई ने उत्तराखंड के युवाओं को कयाकिंग और कैनोइंग जैसे साहसिक खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
आरके विश्नोई ने इन आयोजनों के बहुआयामी प्रभाव को भी रेखांकित किया साथ ही रोजगार सृजन, पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के भीतर एक सुदृढ़ खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि इस प्रकार की प्रतिष्ठित खेल गतिविधियों के परिणामस्वरूप टिहरी झील उत्तरोत्तर अंतरराष्ट्रीय पहचान हासिल कर रही है। एल. पी. जोशी, परियोजना प्रमुख (टिहरी कॉम्प्लेक्स) ने इस राष्ट्रीय स्तर की जल क्रीड़ा प्रतियोगिता की सफल मेजबानी में समग्र मार्गदर्शन और समर्थन के लिए टीएचडीसीआईएल प्रबंधन का धन्यवाद व्यक्त किया।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड 1587 मेगावाट की प्रचालनात्मक क्षमता के साथ देश का प्रमुख विद्युत उत्पादक बना हुआ है। इसमें उत्तराखंड में टिहरी बांध और एचपीपी (1000 मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी (400 मेगावाट),  गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट एवं द्वारका में 63 मेगावाट की पवन ऊर्जा परियोजना, उत्तर प्रदेश के झाँसी में 24 मेगावाट की ढुकुवां लघु जल विद्युत परियोजना  और केरल के कासरगोड में 50 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना  की सफलतापूर्वक कमिशनिंग को इसका श्रेय



स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 17 सितंबर 2023: हाईवे किनारे ग्राम खैरी खुर्द लेन नंबर 1 की लघु सिंचाई गूल सालों से गंदगी से अटी पड़ी है। एकत्रित गंदे पानी में मक्खी मच्छर मंडराने के साथ साथ ग्रामीणों को डेंगू का भय भी मंडरा रहा है। जिसे देखते हुए भी ग्राम पंचायत आंखें मूंदे बैठी हैं। शायद डेंगू फ़ैल जाने के बाद ही ग्राम पंचायत की आंखें खुलेंगी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कहीं भी फॉगिंग भी नहीं की गईं है। और ना ही दवाइयों का छिड़काव हुआ है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि मौजूदा स्थिति में काफी महीनों से गंदा पानी नाली में रुका हुआ है। इसके अलावा कॉलोनी के रास्तों पर जल निगम की पाइप लाइन की वजह से जगह जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। जिनमें पानी इकट्ठा रहता है। जिस कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं।
इसी तरह खैरी खुर्द लेन 1 में सिंचाई गुल हाइवे के नीचे से चोक पड़ी है। ग्राम पंचायत जिसे खुलवाने तक की जहमत तक नहीं उठा रहा है। ना ही आधिकारिक तौर पर इसका संज्ञान लिया जा रहा है। 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
खदरी, 18 सितंबर 2023: न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम सभा खदरी खड़क माफ को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण चरण 2 में उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।
सोमवार को मुख्यमंत्री सेवा सदन देहरादून में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2023 में ग्राम सभा खदरी खड़क माफ की ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल को राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा राज्य के 5000 से अधिक जनसंख्या वाले ग्रामीण क्षेत्रों की श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना अंतर्गत 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2023 तक ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 के थीम कचरा मुक्त भारत के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हो रहा है।
ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल ने बताया ग्राम सभा को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण चरण में द्वितीय स्थान पर सम्मानित किया है जो कि ग्राम पंचायत के लिए बड़े गौरवान्वित की बात है उन्होंने यह पुरुस्कार ग्रामवासियो को समर्पित करते हुये तहा  ग्रामीण स्वज़ल विभाग, एवं आईटीसी कंपनी का आभार व्यक्त भी किया जिन्होंने अपनी अहम भूमिका से समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाया।
समाजसेवी शांति प्रसाद थपलियाल ने कहा स्वच्छता ही सेवा पुरस्कार से सम्मानित होने पर बड़े हर्ष का विषय है ग्राम सभा के लिए, ग्राम सभा को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए आगे भी निरंतर स्वच्छता के कार्यक्रम चलाए जाएंगे, अपने गांव को स्वच्छ रखना हम सब की जिम्मेदारी है, साफ सफाई से गांव में बीमारियों के उत्पन्न होने का खतरा कम रहता है।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीकांत रतूड़ी,प्रभाकर पेन्यूली, सुनील चन्दौला, नरेश पुरोहित, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मुकेश कुकरेती,  समाजसेवी शांति प्रसाद थपलियाल, स्वज़ल की अधिकारी मंजू जोशी आदि उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments