Header Ads Widget

18 September Spasht Express 2023

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 17 सितम्बर 2023: आज जब समूचे देश में यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र दामोदर मोदी के शुभ जन्म क्यूदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर देवभूमि की योगनगरी ऋषिकेश में भी मोदी जी के निमित्त विशेष आयोजन संपन्न हुआ।
गंगा सेवा रक्षा दल द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और यशस्वी जीवन के लिए त्रिवेणी घाट आरती स्थल पर वेद मंत्रों की मधुर ध्वनि और हवन समिधा की सुगंधि से अत्यंत दिव्य वातावरण फैलाया गया। विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में यह महायज्ञ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिसमें बद्रीनाथ केदारनाथ समिति के पूर्व तीर्थ पुरोहित एवं पूर्व राज्यसभा सांसद मनोहर कांत ध्यानी के साथ  ऋषिकेश की महापौर अनिता ममगाईं, उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र अंथवाल व प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य और पर्वतीय लोकविकास समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र दत्त सेमवाल समेत बड़ी संख्या में संघ, विहिप व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोग भी उपस्थित हुए। पूर्व राज्यसभा सांसद मनोहरकांत ध्यानी ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के यशस्वी भविष्य, शत्रु नाश और दीर्घायु के लिए विगत जनवरी माह से सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र संपुट सहित जप किया जा रहा था। 
स्वास्थ्य खराब होने के कारण किंचित विराम के उपरांत मैंने 10 अप्रैल को इसे पुनः प्रारंभ किया और आज 17 सितंबर को इस महामृत्युंजय जप को प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस  के अवसर पर सभी महानुभावों के साथ संपन्न किया गया है।
ऋषिकेश की महापौर श्रीमती अनीता ममगाईं ने कहा कि इस पवित्र स्थल पर संपन्न यह विशिष्ट यज्ञ देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी को शतायु और चक्रवर्ती बनाएगा।
उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने कहा कि आज समाज एवं आध्यात्मिक जगत से जुड़े महानुभावों के साथ पूरे उत्साह से हमारी महिला शक्ति ने इस कार्यक्रम में उत्साह से जो सहभागिता दिखाई है,वह हमारे प्रधानमंत्री जी की लोकप्रियता और विश्वसनीयता का प्रमाण है। 
उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र अंथवाल ने कहा कि चंद्रयान और सौर अभियान से लेकर देश के सबसे गरीब की चिंता कर उसके कल्याण की सोचना,ये मोदी जी ही कर सकते हैं।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और पर्वतीय लोकविकास समिति के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र दत्त सेमवाल ने कहा कि देश को विश्व में श्रेष्ठ बनाने के लिए समर्पण भाव से लगे यशस्वी  प्रधानमंत्री जी इतिहास रच रहे हैं। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी में हुआ चहुंमुखी विकास इसका प्रमाण है। देवभूमि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री जी की आस्था, उदारता और सब प्रकार का सहयोग इस राज्य की भावी पीढ़ी का भी सौभाग्य है,प्रधानमंत्री जी स्वस्थ और शतायु हों यही हमारी कामना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन और सेवा पखवाड़े के शुभारंभ पर गंगा रक्षा सेवा दल के इस आयोजन में हवन,कीर्तन और मोदी जी पर चर्चा के उपरांत सभी महानुभावों को प्रसाद वितरित किया गया। गंगा रक्षा सेवा दल के अध्यक्ष पंडित नरेन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया तो संस्था के संरक्षक और हिम उत्तरायणी पत्रिका के प्रबंध संपादक श्री विपिन सेमवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 17 सितम्बर 2023: देश के यशस्वी  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नगर निगम ने निगम क्षेत्रान्तर्गत तमाम चालीस वार्डों में विशेष स्चच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर महापौर अनिता ममगाई ने गंगा तट त्रिवेणी घाट पर हद्वय सम्राट प्रधानमंत्री की दीघ्रायू की मंगलकामना के लिए दुग्धाभिषेक के उपरांत विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों एवं धर्माचार्यों की मोजूदगी में बच्चों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई।
रविवार को नगर निगम ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। महापौर ने गंगा तट पर बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाते.हुए.कहा कि अगर समाज स्वच्छ होगा तो उस समाज में रहने वाला हर एक व्यक्ति भी स्वच्छ और स्वस्थ रह सकता है। स्वच्छ भारत का संकल्प केवल तभी तक संभव हो सकता है, जब तक भारत में रहने वाला हर एक व्यक्ति इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे। इस मौके पर महापौर ने प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई पी एम विश्वकर्मा योजना को लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ देश के लाखों कामगारों के साथ ऋषिकेश के मेहनतकश लोगों को भी मिल सकेगा।
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत छोटे व्यवसायों और श्रमिकों को अपना व्यापार बढ़ाने और आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त राहुल गोयल,नगर निगम ऋषिकेश के स्वच्छता ब्रांड अम्बेसडर पर्यावरण विद विनोद जुगलान, नरेंद्र सिंह रावत ,कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश, कैप्टन सुशील रावत, एनसीसी अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश देहरादून ,मनोज कुमार गुप्ता कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ ऋषिकेश परिक्षेत्र हैप्पी होम स्कूल की प्राचार्या प्रतिभा सरन,  अनीता रैना, पवन शर्मा, रेखा सजवान,सविता काला,
सुनीता बिष्ट आदि प्रमुख रुप से मोजूद रहे।

छिददरवाला मे हाईवे  किनारे जाम छलका रहे 10 लोगों का चालान
स्पष्ट एक्सप्रेस।
छिद्दरवाला, 17 सितंबर 2023: देहरादून -हरिद्वार हाईवे रोड़ पर छिद्दरवाला मे मैन चौक से कुछ दूरी पर हाईवे  किनारे खुलेआम जाम छलका रहे 10 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया और पुलिस एक्ट के तहत चालान कर छोड़ा दिया।
रविवार देर शाम दो कार में सवार लोग छिद्दरवाला के पास सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर शराब पीने लगे। इन लोगों ने शराब की बोतल, शराब भरे गिलास कार के ऊपर रखे थे। ऐसे में स्थानीय कुछ युवकों ने उनको ऐसा करने से मना किया तो कार सवार लोगों ने उनके साथ बहस करनी शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने जब उनको ऐसा करते देखा तो इसकी सूचना रायवाला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खुलेआम शराब पीने वालों को हिरासत में लिया। इस दौरान सभी युवक नशे की हालत में थे और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई और पकड़कर थाने ले आई। दो कारों में से एक पर उत्तर प्रदेश पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि इनमें से ज्यादातर युवक उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान थे। प्रभारी निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर पुलिस एक्ट के तहत 10 लोगों का चालान किया गया है।

लालतप्पड़ औघोगिक क्षेत्र मे  युवती से दुराचार पर छिद्दरवाला में ग्रामीणों ने आरोपी का फूंका पुतला 
स्पष्ट एक्सप्रेस।
लालतप्पड़, 17 सितंबर 2023: लालतप्पड़ क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व नामी जूता कम्पनी मे कार्यरत महिला कर्मचारी के साथ सीनियर कर्मचारी के द्वारा दुराचार के मामले मे रविवार को छिद्दरवाला के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
इस दौरान स्थानीय युवाओं, बुजुर्ग, महिलाएं एकत्र होकर छिद्दरवाला पेट्रोल पम्प से लेकर मैन चौक तक जलूस निकाला। जिसके बाद मैन चौक छिद्दरवाला में आरोपित आसिफ का पुतला फूंका। दुष्कर्म करने वाले आरोपित को फांसी देने की मांग की गई। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि कम्पनियों में काम करने वाली महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। क्षेत्र में रहने वाले बाहरी लोगों का सत्यापन किया जाना चाहिए। लेकिन पुलिस प्रशासन इस बात को गंभीरता से नहीं लेता। महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई नीति नहीं है। अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में पुलिस का भय नहीं है। यही वजह है कि बीते दिनों कम्पनी में कार्य करने वाली युवती के साथ उसके सहकर्मी ने दुष्कर्म किया।
पुतला फूंकने वालों में आयुष रावत, रोबिन रावत, विकास चमोली, धीरज असवाल, हितेश नेगी, रोशन कलूडा, समा पवार, अनीता राणा, सोबन सिंह कैंतुरा आदि रहे।

स्पष्ट एक्सप्रेस।
खैरी खुर्द, 17 सितंबर 2023: हाईवे किनारे ग्राम खैरी खुर्द लेन नंबर 1 की लघु सिंचाई गूल सालों से गंदगी से अटी पड़ी है। एकत्रित गंदे पानी में मक्खी मच्छर मंडराने के साथ साथ ग्रामीणों को डेंगू का भय भी मंडरा रहा है। जिसे देखते हुए भी ग्राम पंचायत आंखें मूंदे बैठी हैं। शायद डेंगू फ़ैल जाने के बाद ही ग्राम पंचायत की आंखें खुलेंगी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कहीं भी फॉगिंग भी नहीं की गईं है। और ना ही दवाइयों का छिड़काव हुआ है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि मौजूदा स्थिति में काफी महीनों से गंदा पानी नाली में रुका हुआ है। इसके अलावा कॉलोनी के रास्तों पर जल निगम की पाइप लाइन की वजह से जगह जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। जिनमें पानी इकट्ठा रहता है। जिस कारण मच्छर पैदा हो रहे हैं।
इसी तरह खैरी खुर्द लेन 1 में सिंचाई गुल हाइवे के नीचे से चोक पड़ी है। ग्राम पंचायत जिसे खुलवाने तक की जहमत तक नहीं उठा रहा है। ना ही आधिकारिक तौर पर इसका संज्ञान लिया जा रहा है। 

Post a Comment

0 Comments