थाना रायवाला पुलिस द्वारा चलाया गया "नशा मुक्त उत्तराखण्ड अभियान" जन जागरुकता कार्यक्रम
*रायवाला, 12 सितम्बर 2023:* पुलिस उपमहानिरीक्षक/एसएसपी के निर्देशन में उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक नशा मुक्त उत्तराखण्ड के सम्बन्ध मे जनपद देहरादून मे चलाये जा रहे अभियान के तहत नव नियुक्त प्रभारी निरीक्षक होशियार सिह पंखोली द्वारा थाना रायवाला क्षेत्रान्तर्गत राजकिय इन्टर कालेज रायवाला मे नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। जिसके अन्तर्गत लोगो को जागरुक करने हेतु जन जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया।
इस मौके पर काफी संख्या मे विद्यार्थियों एवम् अन्य लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों को नशे के कारण होने वाले बुरे परिणामों के बारे में तथा खेल भावना को जागृत करने हेतु अवगत कराया गया। खेल में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। थाना रायवाला पुलिस द्वारा वर्ष 2025 तक नशा मुक्त उत्तराखण्ड का संकल्प के सम्बन्ध में आगे भी प्रयास जारी है ।
श्यामपुर के आदर्श भट्ट का राष्ट्रीय निशानेबाज़ी प्रतियोगिता के लिये हुआ चयन
श्यामपुर, 12 सितम्बर 2023: निशानेबाज़ी के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे आदर्श भट्ट ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में चल रही 32वीं आल इण्डिया जी.वी मावलंकर निशानेबाज़ी प्रतियोगिता में अपने राज्य उत्तराखंड की ओर से खेलते हुये एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जिसमें 15 नवंम्बर से केरल मे होने वाली राष्ट्रीय निशानेबाज़ी प्रतियोगिता के लिये अपना स्थान सुरक्षित किया। आपको बताते चलें मूल रुप से यमकेश्वर प्रखंड के बूंगा गाँव निवासी पूर्व सैनिक सुदेश भट्ट हाल निवास खदरी खदरीखडकमाफ श्यामपुर के 15 वर्षीय सुपुत्र आदर्श भट्ट जो एनडीएस स्कूल श्यामपुर मे दसवीं का छात्र है। जिन्होने पहले देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे स्वर्ण पदक अर्जित किया है। 32वीं जीवी मावलंकर निशानेबाज़ी प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिये निर्धारित मानकों को पार करते हुये अपना स्थान सुरक्षित किया था। जहा हाल मे ही पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे अपने उसी प्रदर्शन को दोहराते हुये शानदार प्रदर्शन कर आदर्श भट्ट ने अब 15 नवंम्बर से केरल में होने वाली राष्ट्रीय निशानेबाज़ी प्रतियोगिता के लिये अपनी जगह पक्की कर ली है। आदर्श के पिता पूर्व सैनिक सुदेश भट्ट ने बताया कि आदर्श निशानेबाज़ी को लेकर दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे है। इस बहु प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये आदर्श को अपनी अर्ध वार्षिक परीक्षा छोड़नी पड़ी। आदर्श ने बताया कि उनका लक्ष्य देश के लिये ओलंपिक पदक जीतना है। जिसके लिये वो अपनी तरफ़ से दिन रात मेहनत कर रहा है। आदर्श ने सफलता का श्रेय रेड फ़ोर्ट ट्रिगर शुटिंग एकेडमी के अपने कोच सूरज चौहान,माता पिता एवं अपने गुरुजनों को दिया है।
खैरी कलां, 12 सितम्बर 2023: ग्राम खैरी कलां स्थित लेन न 13 में 10 अगस्त 2023 को खबर के माध्यम से पता चला कि एक भूखंड में लगे आम के हरे पेड़ों के काटे गए हैं। इस संबंध में कई दिनों से संज्ञान लेने पर ऋषिकेश रेंज अधिकारी द्वारा इस बीच फोन नहीं उठाया जा रहा था। काफी समय बाद उन्होंने बताया कि ऋषिकेश के अलावा उनके पास अन्य क्षेत्रों का कार्यभार होने की वजह से व्यस्ततम शेड्यूल होने के कारण उनके लिए फोन पर बात करना संभव नहीं हो पा रहा था। उन्होंने बताया कि अभी मेरे पास ऋषिकेश के अलावा प्रमोशन के दौरान रुद्रप्रयाग जनपद में प्रभागीय वनाअधिकारी (एएफसी) का व चकराता में त्यूनि क्षेत्र का कार्यभार भी सौंपा गया है।
मीडिया रिपोर्टर द्वारा उद्यान निरीक्षक रायवाला से काफी बार पूछने के बाद भी फलदार वृक्षों की संख्या नहीं बताई गई और ना ही वन विभाग द्वारा उन वृक्षों पर किसी तरह का कोई डिमार्केशन किया गया है।
वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश रविंद्र पुंडीर ने बताया कि उद्यान विभाग से पेड़ों की संख्या ना बताए जाने का जवाब तलब किया जाएगा।
बरहाल, पेड़ काटे जाने की खबर वन विभाग के संज्ञान में आने पर अब विभाग को उक्त भूमि पर नजर रखनी होगी। क्योंकि यदि उक्त स्थान पर भविष्य में भू-माफियाओं द्वारा प्लाटिंग की जाती है तो अन्य फलदार वृक्ष काटे जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बहरहाल, मौके पर रिपोर्टर द्वारा 57 फलदार वृक्ष देखे गए हैं।
गढ़ी (श्यामपुर), 13 सितम्बर 2023: हाइवे किनारे महीनों से बिछाई जा रही इंटरलॉक टाइल्स अभीतक नहीं लग पाई हैं। जिसका कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। जबकि उक्त स्थान पर रोजाना सुबह से जाम लगा रहता है। कार्य दाई संस्था द्वारा 20 फुटी से गढ़ी मोड़ तक इंटरलॉक टाइल्स बिछाने का कार्य दिया गया था जिसे 6 माह से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन कार्य दाई संस्था मन मर्जी से कार्य कर रही है, जिसकी कोई सुध नहीं ले रहा है।
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 11 सितम्बर 2023: लालतप्पर स्थित ब्राइट फ्यूचर क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड में कयो कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग का उद्घाटन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मोचिको शूज प्राइवेट लिमिटेड से प्रतिनिधि के रूप में संदीप (रोमी) वासन एवम सभासद संदीप सिंह नेगी एवम दंत चिकित्सक डॉक्टर नितिन द्वारा किया गया। जिसमें की पहला मैच दून वॉरियर और एअर फोर्स इलेवन के बीच खेला गया। दून वॉरियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 108 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमे अतिज्ञा ने लीग लीग की पहली हैट्रिक ली और एअर फोर्स इलेवन को मात्र 70 रन पर ऑल आउट कर दून वॉरियर ने लीग का पहला मैच अपने नाम किया जिसमे मैन ऑफ द मैच दुर्गा सिंह रहे। उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए।
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 11 सितंबर 2023: शिवालिक भागीरथी पब्लिक सीनियर सेकण्ड्री स्कूल टिहरी विस्थापित काॅलोनी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। देहरादून में मंथन वेलफेयर सोसायटी एवं कुुसुम कांता फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि डाॅ0 रमेश पोखरियाल निशंक (सासंद, हरिद्वार) द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विद्यालय प्रबन्धक लक्ष्मण सिंह चौहान दिनांक एवं प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज को ज्ञान गंगा सम्मान- 2023 से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मण सिंह चौहान ने कहा विद्यालय परिवार को ज्ञान गंगा सम्मान से सम्मानित किया, सम्मान से विद्यालय परिवार के लिए गौरवान्वित का पल, विद्यालय परिवार को पूर्व में भी अनेकों सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में कुसुम कांता फाउण्डेशन की संस्थापक सुश्री विदुषी निशंक, मंथन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मनोज अंथवाल आदि उपस्थित थे।
ऋषिकेश, 11 सितम्बर 2023: राइंका छिद्दरवाला के प्रागण में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक तीन घरों से मिट्टी एकत्रित की गयी। इस दौरान उन्होने स्कूल के मैदान मे वक्षारोपण किया गया।
रविवार को कार्यक्रम में सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है। देश की रक्षा में तैनात जांबाजों में उत्तराखंड के वीरों की तादाद सबसे ज्यादा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की विकास योजनाओं का लाभ हर तबके के लोगों को मिल रहा है।
इस मौके पर एसडीएम योगेश मेहरा, तहसीलदार चमन सिंह,ग्राम पचायत विकास अधिकारी विकास दुम्का,ग्राम विकास अधिकारी पकज खन्ना भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, कविता शाह, ग्राम प्रधान शोबन सिह कैतुरा,जिला पचायत सदस्य सजीव चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमन रागड ऋषिकेश पार्षद वीरेन्द्र सिह रमोला, पार्षद विपिन पन्त, छिददरवाला ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलविंदर सिंह, विमला नैथानी, अनीता राणा,समा पवार,कपिल कक्कड़ ,अतुल शर्मा ,आयुष रावत मौजूद रहे|
0 Comments