देहरादून, 10 सितम्बर 2023: ऑनलाइन बैठक में जिला स्तरीय योगसन खेल प्रतियोगिता-2023 के आयोजन के विषय पर चर्चा की गई।
प्रतियोगिता के सुव्यवस्थित आयोजन हेतु दो समितियों गठित की गई हैं। जिसमें देहरादून से मीनाक्षी राणा व दीपिका खंतवाल तथा ऋषिकेश से पूनम चौहान व श्री ओम प्रकाश गुप्ता को चुना गया है।
निर्णयकों के ट्रेनिंग हेतु एक ऑफलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम 17 सितम्बर को आयोजित किया जायेगा। उक्त जानकारी देहरादून के जिला संयोजक डॉ० सुरेन्द्र प्रसाद रयाल के द्वारा दी गयी।
उक्त प्रतियोगिता पहले 16 व 17 सितम्बर को आयोजित की जानी थी। लेकिन प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजित करने व समय की कमी के कारण अब 30 सितम्बर व 01 अक्टूबर को उगते योगपीठ नेपालिफार्म ऋषिकेश में आयोजित की जायेगी।
0 Comments