05 September Spasht Express 2023

योजना का लाभ उठाएं और बिजली बचाएं
स्पष्ट एक्सप्रेस
खैरी खुर्द, 05 सितम्बर 2023: समस्त ग्रामवासियों को सूचित किया जाता है कि 05 सितम्बर को ग्रामपंचायत खैरी खुर्द के पंचायत भवन में सुबह साढ़े 10:30 बजे से शाम 05 बजे तक एलईडी बल्ब का कैंप लगाया जा रहा है।
इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आप अपना लेटेस्ट बिजली का बिल साथ लाएं। 
इसके साथ साथ कांच के एक बल्ब पर 1 एलईडी बल्ब 15 रुपए में दिया जायेगा। अन्य को वही बल्ब 25 रुपए में दिया जा रहा है। 1 बिल पर 5 एलईडी बल्ब 3 साल की गारंटी के साथ मिलेंगे। उक्त जानकारी ग्राम प्रधान खैरी खुर्द- विजयराम पेटवाल द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments