Header Ads Widget

एडिशनल डायरेक्टर शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय इंटर कालेज खदरी, निरीक्षण किया गया

स्पष्ट एक्सप्रेस 3 अगस्त 2023
ऋषिकेश:  दिनांक 2 अगस्त 23 को *एडिशनल डायरेक्टर शिक्षा विभाग  एस.पी.खाली  द्वारा राजकीय इंटर कालेज खदरी, खड़कमाफ डोईवाला, देहरादून* का नियमित निरीक्षण किया गया निरीक्षण में अपर निदेशक महोदय द्वारा सभी कक्षाओं में छात्र छात्राओं को एक शिक्षक के रूप मार्गदर्शन दिया। सभी शैक्षणिक एवम् कार्यालय कार्मिकों से परिचय के साथ विद्यालय द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी को छात्र एवम् विद्यालय हित में अपना शत प्रतिशत देने हेतु निर्देशित किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य डीएस कंडारी जी द्वारा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments