Header Ads Widget

29 August Spasht Express 2023

टीएचडीसीआईएल में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान का आयोजन 
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 28 अगस्त 2023: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, आरके विश्‍नोई ने सूचित किया कि संस्‍कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में मेरी माटी मेरा देश अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत "अमृत वाटिका" के निर्माण के एक भाग के रूप में  कारपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में भागीरथी भवन के पास विभिन्न प्रजातियों के 75 पौधे रौपे गए।
आरके विश्नोई ने कहा कि यह विशेष अभियान, आजादी और प्रगति की दिशा में भारत की ऐतिहासिक यात्रा के उत्कृष्ट सम्मन के रूप में मनाया जा रहा है, साथ ही यह उन 'वीरों' का सम्मान भी है जिन्होंने हमारे राष्ट्र के अपना बलिदान दिया है। उन्होंने आगे इस बात पर प्रकाश डाला कि किस प्रकार यह पहल टीएचडीसीआईएल की कारपोरेट  सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता तो दर्शाती ही है साथ ही यह समाज एवं  पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालने के उसके अटूट दृढ़ संकल्प के साथ पूरी तरह से मेल खाती है। अभियान का व्यापक उद्देश्य राष्ट्रीय गौरव की गहरी भावना पैदा करना और टीएचडीसी की सभी को 24 x 7 सतत किफायती विद्युत उपलब्ध कराते हुए भारत की पोषित विरासत की रक्षा करने हेतु भावी पीढ़ियों को प्रेरित करना है।
जे. बेहेरा, निदेशक (वित्त), शैलेन्‍द्र सिंह, निदेशक (कार्मिक) एवं टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वृद्धि, विस्‍तार और यादगार के प्रतीक के रूप में पौधरोपण किया।
इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जे.बेहेरा ने इस बात पर जोर दिया कि देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले साहसी योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए "मेरी माटी मेरा देश" नाम से राष्‍ट्रव्‍यापी  अभियान शुरू किया गया था। यह भारत की मिट्टी और शौर्य के एकीकृत उत्सव की कल्पना करता है।
शैलेन्‍द्र सिंह ने अपने सम्‍बोधन में इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय गौरव की गहरी भावना पैदा करने में भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे "मेरी माटी मेरा देश" जैसी पहल का बहुत अधिक महत्‍व है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के स्थायी स्रोत के रूप में काम करती है, जिससे उन्हें भारत की पोषित विरासत की रक्षा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
इस कार्यक्रम में श्री अतुल जैन, कार्यपालक निदेशक (तकनीकी), ए.बी. गोयल, कार्यपालक निदेशक (वित्त), एवं टीएचडीसीआईएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उत्‍साह से भाग लिया जो कि पर्यावरणीय सततता के प्रति निगम की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड एक प्रमुख विद्युत उत्पादक कंपनी और लाभ अर्जित वाला सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। उत्कृष्टता, स्थिरता और सामुदायिक विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ, टीएचडीसीआईएल भारत के ऊर्जा परिदृश्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।






रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में सजने लगी दुकानें, उमड़ी भीड़
स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 28 अगस्त 2023: रक्षाबंधन पर्व को लेकर तीर्थ नगरी व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों सजने लगे।
बाजार में सजी राखी की दुकान।
भाई बहन के पवित्र रिश्तों का त्यौहार रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू हो गयी है। बाजार में राखी की दुकानें भी सजने लगी है। राखी का व्यापार करने वाले थोक व्यापारी बाहर से माल मंगाकर स्टॉक कर करने में जुटे है।
तीर्थ नगरी ऋषिकेश के रेलवे रोड, मुखर्जी मार्ग, पुष्कर मंदिर, देहरादून रोड, त्रिवेणी घाट ग्रामीण क्षेत्र के खदरी, श्यामपुर बाईपास, रायवाला के बाजारों में ग्रामीणों की रौनक लगने शुरु हो चुकी है। बाजारों में इस बार रंग बिरंगी राखियां राखियों की डिजाइन ने ज्यादा बदलाव आया है, खासकर इस बार बच्चो के लिये लाइटिंग व कार्टून वाली राखियां भी आकर्षित का केंद्र बनी हुई है। व्यापारी मनसा शर्मा का कहना है विगत वर्ष की तुलना में इस बार राखियां महंगी बिकेगी क्योंकि राखी बनाने के काम आनेवाली मटेरियल की कीमत काफी ज्यादा है। विशेषकर राखियों में लगने वाले विभिन्न आकर व रंग बिरेंगे मोती व स्टोन चाइना से आते है। इसका उपयोग 90 फीसदी राखियों सहित डोरी में होता है।।  आया है जबकि मेटल में 1 से बढ़कर एक डिजाइन एवं आकर्षक राखियां थोड़ी बहुत मात्रा में उपलब्ध है। राखियों की फुटकर बिक्री शुरू हो चुकी है साथ ही ग्रामीण व दूर-दराज के दुकानदारों ने राखियों की खरीददारी शुरू कर दी है। राखीयां बाजार में इस बार पांच रुपये से लेकर 500 रुपये तक कि रेशम की डोर से लेकर राखियां विभिन्न डिजाइनों में उपलब्ध हैं। रेशम का गुच्छा व फैंसी डोरी 5 रुपये से 100 रुपये प्रति पीस भी बिक रही है।
इस बार ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित राखियां खरीदने में भी रुचि ले रहे हैं।

*खदरी में वन्यजीवों की आमद से वन विभाग से ग्रामीणों ने कि गश्त की मांग*
स्पष्ट एक्सप्रेस।
खदरी, 28 अगस्त 2023: ग्राम सभा खदरी खड़क माफ में वन्यजीवों की बढ़ती आमद और जंगली हाथी द्वारा लगातार धान फसल की नुकसान किये जाने से खादर के किसान चिंतित हैं।
एक ओर सौंग नदी की बाढ़ से खदरी के किसानों के खेत बह गए, दूसरी ओर वन्यजीवों की आमद से किसानों की आर्थिकी भारी रूप से प्रभावित हो रही है। खदरी के निहत्थे  किसान रातभर जागकर खेतों में रात बिताने को मजबूर हैं। ऐसे में जानमाल का खतरा भी बना हुआ है।
उधर दूसरी ओर वन गूजरों की भैंसे भी खेतों में प्रवेश कर जाती हैं। जँगली हाथी की लगातार आमद से किसानों की चिन्ता को लेकर स्थानीय कृषक एवं समाजसेवी विनोद जुगलान ने बीते दिवस वनक्षेत्राधिकारी ऋषिकेश से उनके आवास पर जाकर भेंटवार्ता कर किसानों की चिन्ता का कारण बताते हुए वन्यजीव प्रभावित क्षेत्र में सौर ऊर्जा  सुरक्षा बाड़ लगवाने और सुरक्षा प्रबन्धन का कार्य शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया। जुगलान ने हाथी प्रभावित क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने का भी निवेदन किया। जिसका संज्ञान लेते हुए वनक्षेत्राधिकारी ऋषिकेश डीएस पुण्डीर ने खदरी क्षेत्र में दलबल के साथ जाकर बीती रात स्वयं मोर्चा संभाला।उन्होंने स्थानीय किसानों से कहा कि प्राकृतिक बाढ़ आपदा के कारण जहाँ तहां काफी नुकसान हुआ है कहीं पेड़ गिरे हुए हैं कहीं बाढ़ का पानी घुस आया है ऐसे में किसानों की चिन्ता स्वाभाविक है। हम पूरी टीम के साथ नागरिकों और फसल की सुरक्षा को प्रतिबद्ध हैं। गुमानीवाला, भट्टोंवाला सहित नगर क्षेत्र में भी जँगली हाथी की सूचनाएं मिल रही हैं। ऐसे में रातभर एक ही क्षेत्र में वनकर्मियों का शिविर करना मुश्किल हो जाता है लेकिन यदि कहीं भी जँगली हाथी की सूचना हो तो आप तुरन्त सूचित कर सकते हैं। हमारी ओर से गश्त दल त्वरित मौके पर पहुँच जाएगा। कभी भी वन्यजीवों से सीधे संघर्ष करने से बचना चाहिए। रात्रिगश्तदल में रेंजर ऋषिकेश डीएस पुण्डीर के साथ जिला गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य विनोद जुगलान, अनुभाग अधिकारी चन्द्र शेखर भट्ट,वनदारोगा सुनील कुमार बडोला,वन बीट अधिकारी ईश्वर सिंह गुसाईं,बीट अधिकारी धर्म सिंह राणा,वनारक्षी सुभाष बहुगुणा,वनकर्मी घनश्याम कुमार एवं स्थानीय शामिल रहे।



Post a Comment

0 Comments