Header Ads Widget

स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में दो दिवसीय जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में 160 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया

स्पष्ट एक्सप्रेस 8 अगस्त 2023

  देहरादून :बहुत ही हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि विश्व के महान खिलाड़ी श्री नीरज चोपड़ा द्वारा टोक्यो ओलंपिक में दिनांक 7 अगस्त 2021 को जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर सभी भारतीयों का मस्तक विश्व में ऊंचा किया, इसी को ध्यान में रखते हुए AFI के निर्देशानुसार इस वर्ष भी इसी दिन 7 अगस्त 2023 को उत्तराखंड एथलेटिक्स के द्वारा अंडर 10,14,16,18,20 & ओपन वर्ग* के लिए  राज्य स्तरीय जैवलिन प्रतियोगिता का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में किया गया। 
इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों व विभागों से लगभग 160 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव श्री के जे एस कलसी ने बताया कि प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण अंडर 10 व  अंडर 14 कैटेगरी के बच्चों की प्रतियोगिता को देखने में मिला, जिसमें बच्चों ने जैवलिन थ्रो की बारीकियों को सीखा भी, देखा भी और साथ में उनके पेरेंट्स ने भी इस प्रतियोगिता का आनंद लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता व पुलिस विभाग में कार्यरत  पंकज डिमरी द्वारा किड्स जेवलिन थ्रो फेंक कर किया गया। तथा अंडर 10, अंडर 14 व अंडर 16  के प्रतिभागियों को मेडल, पुष्पगुच्छ व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि  राजेश ममगाईं - प्रिंसिपल महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज द्वारा अंडर18, अंडर 20 व  ओपन ग्रुप के विजेताओं को मेडल, पुष्पगुच्छ व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
अन्य अतिथियों में  संदीप सिंह - कंपटीशन डायरेक्टर, लोकेश - कंपटीशन मैनेजर, संघ के कोषाध्यक्ष  एम सी शाह, भारतीय टीम के पूर्व कोच  वीरेंद्र वर्मा,  मनीष भट्ट,  हेमराज सिंह,  नीरज शर्मा,  अफजाल बेग,  आर एस राणा,  सुनीता रावत,  कुंवर राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
मंच का संचालन  विजय रावत ने किया जिसमें उन्होंने सभी प्रतिभागियों व उनके अभिभावकों को नीरज चोपड़ा की स्वर्णिम उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।
प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के ऑफिशियल के द्वारा पूरे नियमों के तहत निभाई गई। 
      कार्यक्रम के अंत में उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव  के.जे.एस.कलसी ने इस प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी  निर्णायकों व स्पोर्टस कॉलेज के खिलाड़ियों को विशेष रुप से धन्यवाद दिया। 
तथा उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ की तरफ से मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

*उत्तराखंड जैवलिन डे कंपटीशन के रिजल्ट*
अंडर 10 गर्ल्स 1. सोनाक्षी - अल्मोड़ा, 2. गार्गी सिंह - देहरादून, 3. खुशबू बिष्ट - अल्मोड़ा, अंडर 14 गर्ल्स 1.धृति आनंद - देहरादून 2.शंभवी लटियाल - देहरादून 3.मनस्वी पवार - देहरादून, अंडर 16 गर्ल्स 1.मेधावी रावत - देहरादून 2. सुनैनी - देहरादून 3. साक्षी बिष्ट- अल्मोड़ा, अंडर 18 गर्ल्स 1.अंजली चौधरी - देहरादून 2.पूर्वा पालीवाल - देहरादून 3.लक्ष्मी प्रजापति - उत्तरकाशी, महिला वर्ग 1.निकिता रावत - देहरादून 2.सोनम देवी - हरिद्वार, अंडर 10 बालक वर्ग 1. हर्षित तिवारी - अल्मोड़ा 2. तक्ष - देहरादून 3. अंगद दीप - देहरादून, अंडर-14 बालक 1.हितेश कुमार - स्पोर्ट्स कॉलेज 2.अभिजीत सिंह - स्पोर्ट्स कॉलेज 3. परमजीत सिंह - देहरादून, अंडर 16 बालक 1.उत्सव त्यागी - स्पोर्ट्स कॉलेज 2. मिहिर जोशी- उधम सिंह नगर 3. पवन सिंह - उधम सिंह नगर, अंडर 18 बालक आर्यन - देहरादून 2. लिवनेश कुमार - स्पोर्ट्स कॉलेज 3. रजत कंबोज - एस टी सी काशीपुर, अंडर 20 बालक 1.तनुज ठाकुराठी - देहरादून 2. अजीत यादव - देहरादून 3. कुलदीप सिंह - स्पोर्ट्स कॉलेज, पुरुष वर्ग 1. हनी सिंह - देहरादून 2. गौरव सिंह - देहरादून 3. यशजीत सिंह - उत्तराखंड पुलिस।
प्रतियोगिता कुछ फोटोग्राफ

Post a Comment

0 Comments