Header Ads Widget

तपोवन में नगर कांग्रेस कमेटी का गठन


स्पष्ट एक्सप्रेस 7 जुलाई 2023
तपोवन:  नरेंद्रनगर विधानसभा के तपोवन क्षेत्र को अलग नगर पंचायत क्षेत्र गठन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी देवप्रयाग/नरेंद्रनगर द्वारा तपोवन में नगर कांग्रेस कमेटी तपोवन का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने बताया कि तपोवन क्षेत्र को नगर पंचायत गठन के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण माहरा के दिशा निर्देश पर नगर कांग्रेस कमेटी तपोवन का गठन किया गया जिसमें नवीन भंडारी को नगर अध्यक्ष तपोवन की जिम्मेदारी दी गई। जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि नवनियुक्त नगर अध्यक्ष तपोवन युवा साथी नवीन भंडारी कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास को देखते हुए कांग्रेस पार्टी की रीति नीति पर चलकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। नवीन भंडारी को शीघ्र ही अपनी नगर कांग्रेस कमेटी के विस्तार हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं। सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों को साथ लेकर तपोवन क्षेत्र में एक मजबूत संगठन को तैयार करेंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा हमारा लक्ष्य शीघ्र प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव मे नगर पंचायत अध्यक्ष और सभी वार्ड सदस्यों को जीत दर्ज करा कर शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरना है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र कंडारी ने नवीन भंडारी को अपनी बधाइयां एवं शुभकामनाएं देने के साथ संगठन पर विस्तार से चर्चा करते हुए कैसे एक मजबूत संगठन का निर्माण हो उस पर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि हमें बूथ स्तर पर अपने संगठन को मजबूत करना है ताकि आने वाले सभी चुनाव को हम जीत सके। वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन भंडारी एवं राजेंद्र सिंह राणा ने अपनी शुभकामनाओं एवं बधाई हो के साथ नवीन भंडारी को हर संभव सहयोग के लिए भरोसा दिया। इंटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट, अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष सुनील आर्य, वरिष्ठ महिला नेत्री प्रमिला बिजलवाण, समाजसेवी यशपाल भंडारी, पूर्व प्रधान चैन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश सकलानी, नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने भी नवनियुक्त नगर अध्यक्ष तपोवन नवीन भंडारी को अपनी शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष तपोवन नवीन भंडारी ने प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों को धन्यवाद देते हुए कांग्रेस पार्टी की रीति नीति पर चलकर संगठन को मजबूत करने का वादा किया और कहा कि मैं अपने दादाजी वरिष्ठ कांग्रेसी स्वर्गीय धर्म सिंह भंडारी के पद चिन्हों पर चलकर कांग्रेस पार्टी एवं तपोवन वासियों की सेवा करूंगा।
इस अवसर पर पूरण भंडारी, एडवोकेट अनिल रावत, सचिन सेलवान, सभासद विनोद सकलानी, सुरेंद्र भंडारी, ध्रुव पवार, जतिन गुप्ता, अभिषेक नेगी, पीयूष रतूड़ी, सोनू भंडारी, रोहन, अमन सजवाण, शुभम, भूरी भंडारी, तपस, विक्रम नेगी, मुकेश वर्मा, नरेंद्र कैंतूरा सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments