स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 13 जुलाई, 2013: जोगीवाला रेलवे फाटक से समीप सुबह एक पेड़ सड़क पर गिर गया। सड़क के बीचोंबीच पेड़ गिरने से एक बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह 6:30 बजे जोगीवाला चौक से बद्रीपुर चौक क्षेत्र में सुबह मार्निंग वाॅक करने वालों, स्कूल की बसों की अत्यधिक आवाजाही रहती है। फाटक के समीप रहने वाले स्थानीय निवासी एडवोकेट स्वराज रावत ने बताया कि जब वे सुबह 6 बजे उठे और बाहर की ओर देखा तो एक बहुत बड़ा सा पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरा पड़ा है। पेड़ गिरने से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। स्कूली बच्चे समय से स्कूल नहीं पहुंच पाए। प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई।

0 Comments