डोईवाला: देहरादून से रानीपोखरी, ऋषिकेश की ओर आते हुए डोईवाला फ्लाईओवर के नीचे ऋषिकेश की ओर जाने वाले मार्ग पर फ्लाई ओवर का सारा पानी एक जगह जमा होने से
एक ही बारिश में बरसाती तालाब बन गया है। उपरोक्त तस्वीरें 5 जुलाई को हुई बारिश के बाद की है, जो कि एक सजग नागरिक द्वारा खींचकर हमें उपलब्ध कराई गई शायद इस मार्ग से संबंधित अधिकारी इस अव्यवस्था को लेकर अनभिज्ञ है, या फिर उनका इस मार्ग से उनका आना जाना नहीं है, इसीलिए बरसात से पहले ही इस अव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभाग द्वारा कोई भी उचित कदम नहीं उठाए गए।
0 Comments