स्पष्ट एक्सप्रेस 05 जून 2023
देहरादून: दिनांक 4 जून को होटल दीपशिखा देहरादून में उत्तराखंड एथलेटिक्स एशोसिशन की वार्षिक आम सभा व इलेक्शन , निर्वाचन अधिकारी डी.पी. गैरोला ( रिटायर्ड डिस्ट्रिक जज देहरादून ,उत्तराखंड ) की देख रेख में आयोजित हुए एक घंटे तक चली चुनावी प्रक्रिया में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
संदीप शर्मा अध्यक्ष, के.जे. एस कलसी सचिव, एम.सी. शाह कोषाध्यक्ष , श्री जितेन्द्र नेगी उपाध्यक्ष , भारत भूषण संयुक्त सचिव ,विजेंद्र चौधरी व एस.एस कोरंगा को प्राधिकारी चुना गया। इसी के साथ विजेंद्र चौधरी को अध्यक्ष सिलेक्शन कमेटी तथा चीफ कोच जूनियर लोकेश कुमार , हीरालाल यादव अध्यक्ष टेक्नीकल कमेटी , की संघ द्वारा नामित किया गया।
ए जी एम में उत्तराखंड के 10 जिलों के अलावा ओ.एन.जी.सी. व उत्तराखंड पुलिस से 28 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। ओलंपियन श्री मनीष रावत व अंतर्राष्ट्रीय मेडलिस्ट प्रीतम बिंद को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था ा उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ का इलेक्शन , एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आब्जर्वर गुरचरण सिंह की निगरानी में हुआ। बैठक में उत्तराखंड के खिलाड़ियों को एथलेटिक्स में आने के लिए कैसे प्रेरित किया जाए तथा नेशनल गेम्स में ज्यादा से ज्यादा मेडल कैसे प्राप्त हो , इसके विषय पर भी विशेष तौर पर बातचीत हुई तथा इसकी जिम्मेदारी प्लानिंग व कोचिंग कमेटी के अध्यक्ष गुरफूल सिंह को दी गई।
सामान्य निकाय में विभिन्न समितियों के अध्यक्ष और संयोजकों का चुनाव किया गया तथा इन सभी को समितियों को ए.एफ.आई के संविधान के अनुसार कार्य करने की शपथ दिलाई गई।
चयन समिति:अध्यक्ष: विजेंद्र चौधरी, संयोजक: श्री प्रीतम बिंद सदस्य : केशर सिंह
तकनीकी समिति: अध्यक्ष: एसएच। हीरालाल यादव संयोजक: श. संदीप सिंह
परीक्षा समिति: अध्यक्ष: लोकेश कुमार
संयोजक: मनीष भट्ट , सदस्य: अफजल बेग
योजना और कोचिंग समिति:अध्यक्ष : गुरफूल सिंह, संयोजक: अनूप बिष्ट (मुख्य कोच सीनियर), संयोजक: लोकेश कुमार (मुख्य कोच सीनियर)
चिकित्सा/आयु सत्यापन समिति: अध्यक्ष: डॉ. रचित गर्ग, संयोजक: मधु सुदन जोशी, सदस्य : अनिल शर्मा सदस्य: सरफराज हुसैन
अनुशासन समिति: अध्यक्ष: नीरज शर्मा , संयोजक: संजीव नेगी
महिला समिति: अध्यक्ष: विजया चौधरी, संयोजक : एम.एस. सुनीता रावत
शिकायत निवारण समिति: अध्यक्ष: मनीष रावत, संयोजक: श. हर्ष साहनी, सदस्य: नरेश जोशी
यौन उत्पीड़न के खिलाफ समिति: अध्यक्ष: एम.एस. स्मिथ अरुण
संयोजक : उर्मिला राणा
उत्तराखंड एथलेटिक्स एशोसिशन की की आम सभा की कुछ तस्वीरें 👇👇




0 Comments