स्पष्ट एक्सप्रेस 22 मई 2023
मुनि की रेती: 21 वी जिला यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 21 मई 2023 को ओमकारानंद विद्यालय के खेल प्रांगण में किया गया , टिहरी जिले की बालक एवं बालिका दोनों वर्गो की सात टीमों ने भाग लिया जिसमें फ़ाइनल में ओंकारनंद स्कूल की बालिकाओं ने R.I.S ढालवाला को ,एकतरफा मुकाबले में 21 -9 से हराया , बालक वर्ग का फाइनल कारमन स्कूल चम्बा एवं सेन्ट कॉन्वेंट स्कूल न्यू टिहरी के बीच खेला गया , इस दिलचस्प मुकाबले को कारमन स्कूल चम्बा ने 32 - 21 से जीतकर फाइनल ट्राफी अपने नाम की।
सभी टीमो के अच्छे खेलने वाले खिलाडियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जायेगा , यह प्रतियोगिता इस माह के अंत में हरीद्वार में आयोजित की जाएगी , मैच समाप्त होने के उपरांत ओमकारानंद विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह रौतेला ने विजेता एवं उपविजेता टीमो को पुरस्कार प्रदान किया गया , प्रधानाचार्य ने सभी खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए खिलाडियों द्वारा खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं खेल को खेल भावना से खेलने हेतु हौसलाअफजाई की एवमं विजेता टीम को बधाई दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव सिंह रौतेला के साथ जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव वहीद अहमद , राजेश सौरव पोखरियाल सक्षम पंवार रविन्द सिंह कुमारी रेखांजलि भट्ट , रमेश सकलानी मौजूद रहे।


0 Comments