स्पष्ट एक्सप्रेस 20 मई 2023
बालिका वर्ग में डी.एस.बी एवं बालक वर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल रही विजेता
ऋषिकेश : डी.एस.बी विद्यालय गुमानीवाला के खेल प्रांगण में दिनाक 19 मई 2023 को 21 वी उपजिला युवा बास्केटबॉल एकदिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता के माध्यम से राज्य स्तरीय बास्केटबॉल टीम के लिए चयन किया गया , प्रतयियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के सात विद्यालयों की टीम ने प्रतिभाग लिया। प्रतियोगिता में लीग कम नॉकआउट के आधार पर मैच करवाए गए, प्रतियोगिता का पहला मैच एन.डी.एस और ऐ.पी.एस रायवाला के बीच खेला गया , जिसमें ऐ.पी.एस ने एन.डी.एस को 14 -0 से हराया। दूसरा मैच डी.एस.बी और डी.पी.एस के बीच खेला गया जिसमें डी.एस.बी ने डी.पी.एस को 10 -5 से हराया। तीसरा मैच बालिका वर्ग में डी.एस.बी और एन.डी.एस के बीच खेला गया जिसमे डी.एस.बी ने एन.डी.एस को 10 -08 से हराया , चौथा मैच ऐ.पी.एस और डी.पी.एस के बीच खेला गया जिसमें ऐ.पी.एस ने डी.पी.एस की 17 -05 से हराया ,पाँचवा मैच डी.एस.बी और एन.डी.एस बीच खेला गया जिसमें एनडीएस ने 10-07 से डीएसबी को हराया , छटवां मैच बालिका वर्ग में एन.डी.एस और ऐ.पी.एस के बीच खेला गया जिसमे ऐ.पी.एस ने एन.डी.एस को 04 -02 से हराया , सातवाँ मैच एन.डी.एस और डी.पी.एस के बीच खेला गया जिसमे से एन.डी.एस ने डी.पी.एस को 10 -02 से हराया। बालिका वर्ग का फाइनल मैच डी.एस.बी और ऐ.पी.एस के बीच हुआ। जिसमे डी.एस.बी ने ऐ.पी.एस को 15 -09 से हराया , बालक वर्ग में ऐ.पी.एस ने डी.एस.बी को 10- 07 से हराकर फ़ाइनल अपने नाम किया। इस अवसर पर डी.एस.बी विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव सहगल ,उपजिला सचिव बास्केटबॉल ऋषिकेश से वहीद अहमद , आयोजक डी.एस.रावत (इंचार्ज ) ,रमेश भट्ट प्रदीप राणा ,आशीष ,अर्जुन राणावत , सक्षम पंवार ,अर्चना शर्मा , अंजू बिष्ट , पोखरियाल , रचना शर्मा रविंद्र सिंह ( निर्णायक ) , महादेव आदि उपस्थित थे।
चयनित खलाड़ियो की सूची देखने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे। :




0 Comments