Header Ads Widget

यूसर्क के द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ,साइबर क्राइम विषय पर व्याख्यान के साथ समापन

स्पष्ट एक्सप्रेस  19  मई 2023 

"यूसर्क  के द्वारा राजकीय इंटर  कॉलेज , खदरी खड़कमांफ , ऋषिकेश  में आईसीटी विषय पर आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम साइबर क्राइम विषय पर व्याख्यान के साथ समापन "

 ऋषिकेश: उत्तराखंड  विज्ञान शिक्षा एवं  अनुसंधान केंद्र (युसर्क ) देहरादून के द्वारा राजकीय इंटर  कॉलेज , खदरी खडकमांफ ,ऋषिकेश में आईसीटी विषय पर आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज दिनांक  19 मई 2023 को समापन हुआ  जिसमें  युसर्क की निदेशक प्रोफेसर (डॉ ) अनीता रावत ने अपने संदेश में कहा कि  यूसर्क  द्वारा राज्य के विधार्थियों  को विज्ञान शिक्षा , अनुसंधान ,एवं तकनीकी आदि को विभिन्न माध्यमों द्वारा पहुंचाया जा रहा है जिसमें स्टेम प्र्योगशालाओं की स्थापना, विज्ञान चेतना केंद्रों  की स्थापना , आईसीटी प्रशिक्षण कार्यक्रम , पर्यावरण विज्ञान प्रशिक्षण आदि के द्वारा लाभन्वित किया जा रहा है।   ,कार्यक्रम में देहरादून साइबर थाना के साइबर विषेशज्ञ सब इंस्पेक्टर श्री राजेश ध्यानी ने " साइबर क्राइम " विषय पर व्याख्यान दिया जिसमें उन्होंने साइबर क्राइम होने के तौर  तरीके ,हैकिंग आदि विषयो पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इनसे बचने के उपाय , सावधानियां , पुलिस में शिकायत , ऑनलाइन हेल्प लाइन आदि विषयों  पर महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।  कार्यक्रम में बोलते हुए यूसर्क के वैज्ञानिक डॉ  ओम  प्रकाश नौटियाल ने   कहा की यूसर्क  द्वारा विभिन्न प्रकार के आईसीटी कार्यक्रमों के अंतर्गत इस प्रकार के साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।  इसी क्रम  में यह साप्तहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें विधार्थियो को  आईसीटी के महत्वपूर्ण विषयों  को समाहित कर सिखाया गया है। कार्यक्रम में यूसर्क  वैज्ञानिक डॉ भवतोष शर्मा ने कहा की यद्यपि आज के तकनीकी  युग में विज्ञान का उपयोग सकारात्मक कार्यों  के लिए ,शैक्षणिक कार्यों  के लिए किया रहा है लेकिन साइबर क्राइम से बचने के लिए इस प्रकार के आईसीटी आधारित प्रशिक्षण बहुत आवश्यक हैं , और जागरूक रहने की जरूरत  है।

 कार्यक्रम की अध्य्क्षता करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेन्द्र  सिंह कण्डारी  ने यूसर्क  के इस साप्ताहिक  कार्यक्रम को बहुत उपयोगी बताया।  इस साप्ताहिक कार्यक्रम में यूसर्क  के आईसीटी विशेषज्ञ उमेश जोशी एवं ओम  जोशी द्वारा आईसीटी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। 



समापन कार्यक्रम में संचालन कॉलेज के शिक्षक श्री ताज़बर सिंह पडियार ने किया। श्री नागेन्द्र नाथ पांडे, सुधीर दुबे, श्रीमती दीपा, श्री मनोज राणा, श्रीमती रीता रानी आदि शिक्षकों सहित 150 से अधिक छात्र छात्राएं उपस्थित थे। सभी विद्यार्थियों को उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

समापन कार्यक्रम में संचालन कॉलेज के शिक्षक ताजबर सिंह पड़ियार ने किया।  नागेंद्र नाथ पाण्डे , सुधीर दुबे ,  दीपा , मनोज राणा ,रीता रानी आदि शिक्षकों सहित 150 से अधिक   छात्र छात्राएं  उपस्थित थे।  सभी विद्यार्थियों को उपस्थित अतिथियों  द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किए  गए।  


Post a Comment

0 Comments