स्पष्ट एक्सप्रेस 03 मई 2023
खैरी खुर्द: (दीपेन्द्र सिंह कंडारी): मंगलवार को रोड़ रेज की घटना में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा युवक पर हाथापाई का आरोप लगाये जाने व बाद में युवक को पुलिस ने हिरासत में लिये जाने के बाद मंत्री जी एवं उनके स्टाफ , सुरक्षा कर्मी द्वारा मारपिटाई की वीडियो वाइरल हो गई थी , इसके बाद से ही आम जानता में आक्रोश था , काफी सख्या में जनता द्वारा युवक की गिरफ्तारी के विरोध में व मंत्री के खिलाफ कार्यवाही को लेकर दिन भर कोतवाली ऋषिकेश का घेराव किया गया था , देर रात मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा केबिनेट मंत्री को तलब किया गया था , और इस मामले में आम जनता को निष्पक्ष रूप से जाँच का भरोसा दिया गया था , मंत्री जी की हाथापाई की वीडियो राष्ट्रीय स्तर पर वाइरल होने से , 10 मई को कर्नाटक में होने वाले आगमी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए भी बीजेपी सरकार पर युवक को रिहा करने का दवाब बन रहा था।
अब यहा पर प्रश्न यह उठता है, यदि किसी अज्ञात शख्श द्वारा इस घटनाकर्म का वीडियो बनाकर वायरल नहीं किया जाता तो कथित रूप से मंत्री जी के साथ मारपिटाई करने वाले युवक को मंत्री जी के मीडिया में दिये गये बयान के आधार पर आज रिहा करने के बदले जेल भेज दिया जाता।

0 Comments