Header Ads Widget

जी 20- सुबह, दिन और रात को सफाई में जुटी मुनिकीरेती पालिका

20 स्पस्ट एक्सप्रेस  17 मई 2023

 ऋषिकेश:आगामी जी-20 सम्मेलन की तैयारियों के लिए नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला मुस्तैदी से जुट गई है। पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने बताया कि इसके तहत तीन पालियों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, निकाय क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के आदेशानुसार नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ओणी मार्ग से भद्रकाली तिराहा, भद्रकाली तिराहा से पीडब्लूडी तिराहा, पीडब्लूडी तिराहे से तपोवन चौक, तपोवन चौक से बाईपास रोड, आस्था पथ एवं घाट, पीडब्लूडी तिराहा से मधुबन आश्रम तिराहा, मधुबन आश्रम तिराहा से जानकी झूला एवं कैलाश गेट, ढालवाला बाईपास मार्ग से भद्रकाली तिराहे को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में लगी है। स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने बताया कि आगामी जी-20 सम्मेलन के तहत निकाय क्षेत्रान्तर्गत स्वच्छता बनाए रखने के लिए तीन पालियों सुबह, दिन और रात में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में आवारा पशुओं रोकथाम हेतु प्रवेश द्वारों पर कर्मियों को तैनात किया गया है। क्यूआरटी(क्विक रिस्पांस टीम) के संग मुख्य मार्ग में पसरे सभी प्रकार के अतिक्रमणों को पूरी तरह से हटा दिया गया है। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु क्यूआरटी के द्वारा निकाय क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

👉17 मई स्पष्ट एक्सप्रेस 2023

👉राष्ट्रीय हिंदू संगठन द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु ऋषिकेश (देहरादून) इकाई को पंचम स्थान के रूप में चयनित किया गया  






Post a Comment

0 Comments