स्पष्ट एक्सप्रेस : दिनांक २२ अप्रैल २०२३
ढालवाला :वीडियो में दिखाई दे रही घटना दिनांक ०५ मार्च २०२३ की चौदह बीघा रोड मुनिकीरेती की है , इस वीडियो साफ दिखाई दे रहा है , ट्रैक्टर ट्राली पर कंक्रीट मिक्स्चर का इक्युपमेन्ट फिट है , जो की बायीं साइड को ट्रैक्टर ट्राली से कम से कम डेढ़ फुट बहार को निकला है, जिसके साथ दिशा निर्देश के लिए कोई भी व्यक्ति साथ में नहीं चल रहा है , इसकी चपेट में आकर रोड के कनारे पैदल चल रहा एक व्यक्ति नीचे गिर जाता है , और ट्रैक्टर का पिछला टायर इस व्यक्ति के ऊपर से गुजर जाता है , गनीमत यह रही यह व्यक्ति ट्रैक्टर पर फिट इक्युपमेन्ट से टकराकर कर दूर गिर गया , अन्यथा कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था ।
👇
,
कई बार देखने में आया है अंतर राज्यीय बस अड्डे ऋषिकेश से बद्रीनाथ रूट पर कैलाश गेट को जाने वाले और वापसी में तपोवन ,कैलाश गेट से आने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली ,व्यवसायिक वाहन, यात्री वाहन इस गली को लिंक रोड के तौर पर ट्रैफिक से बचने के लिए करने लगे है । कई बार इन वाहनों को इस गली में वाहन चालक द्वारा कान पर हियरिंग डिवाइस लगाए हुए, वाहन को ओवर स्पीड में भगाते हुए देखा जा सकता है।
0 Comments