पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी व अधिशासी अधिकारी तनवीर सिंह मारवाह के निर्देशानुसार शनिवार को सुबह वार्ड 11 ढालवाला में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला, वेस्ट वॉरियर्स संस्था एवं संस्कार सृजन स्कूल के छात्र-छात्राओं की टीम एकत्र हुई। इस दौरान निकाय के स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने सभी टीमों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया, साथ ही ईको ब्रिक्स के बारे मे भी जानकारी दी। बताया कि घरों में आने वाली पॉलिथीन एवं अन्य सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री को फेंकना नहीं है, बल्कि उसे किसी प्लास्टिक की बोतल में भरना है और जब बोतल पूरी तरह से भर जाए तो उस बोतल को वेस्ट वॉरियर्स की टीम को देना है। उन्होंने बताया कि ईको ब्रिक्स देने वालों को निकाय की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। वेस्ट वॉरियर्स संस्था के प्रेम कुमार ने सभी टीमों को पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में बताया एवं सभी से क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। इसके बाद चीनी गोदाम के समीप खाली पड़े एक प्लॉट में वर्षों से जमा व फैले कूड़े को हटाने का अभियान चलाया गया। संस्कार सृजन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अति उत्साहित ढंग से सफाई अभियान चलाते हुए प्लॉट को कूड़ा मुक्त किया। इस दौरान दो कुंटल सूखा प्लास्टिक कूड़ा एकत्र किया गया, जिसे खाराश्रोत स्थित स्वच्छता केंद्र में भेजा गया।
अभियान में सफाई नायक महिपाल, संस्कार सृजन स्कूल के अध्यापक अखिलेश राणा, आर्यन रतूड़ी, हिमांशू पंवार, वेस्ट वॉरियर्स से अनुराग भट्ट, अजीत रतूड़ी, शालू जाटव, प्रज्ज्वल शर्मा, अमित राणा, आयूष सकलानी, अनुपम सामाजिक संस्था से मोहन पाण्डेय, जितेंद्र सजवाण, प्रमोद और नगर पालिका के पर्यावरण मित्र मौजूद थे।
![]() |










0 Comments