खैरी खुर्द : क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं के मद्देनजर जागरूक रहकर आपकी सुरक्षा आपके हाथों में रहती है। हमें पुलिस के ही भरोसे नहीं रहना होगा। इसके लिए हमें जागरूक रहने की आवश्यकता है।
हमें अपनी कॉलोनियों में खरीदने- बेचने वाले फेरी वालों का पुलिस वेरिफिकेशन जरूर चैक करना होगा। उन्हें शक की निगाहों से भी देखना होगा, बल्कि शक की निगाहों से देखना ही काफी नहीं होगा, अंदेशा होने पर उनका पुलिस वेरिफिकेशन चैक भी करना होगा।
(पुलिस वेरिफिकेशन का मतलब ये नहीं कि वो अपना आधार कार्ड दिखा दे, वह उसकी ID होती है। पुलिस वेरिफिकेशन का मतलब है जिस थाने के क्षेत्र में वह घूम रहा है , उसे उस जगह का सत्यापन दिखाना होगा) ।
जब भी घर के बाहर कोई फेरी वाला दिखाई दे तो उसे घर की खिड़की से थोड़ी देर तक उसकी गतिविधियों को देखते रहें और संदिग्ध लगने पर किसी तरह उसकी फोटो खींच लें और बाद में पुलिस व अपने आसपास के लोगों को बताएं, ताकि वह भी आगे से सचेत रहें।
ध्यान रहे जागरूक रहकर ही आपकी सुरक्षा आपके हाथ में है।
बहरहाल, खैरी खुर्द वार्ड 9, लेन नं 1 में राकेश चिल्ड्रन एकेडमी के आसपास चोरी की घटना व संदिग्ध के दिखाई देने पर पुलिस कार्रवाई जारी है।
ताज्जुब की बात यह है कि जिन्हें हम वोट देते हैं उन्होंने एक बार भी मौके पर देखने सुनने, मौके पर आने की जहमत नहीं उठाई। चूँकि अभी वोट मांगने आने में काफी देर है।
जनहित में जारी।
0 Comments