स्पष्ट एक्सप्रेस

01 November Spasht Express 2023


... ग्रामीण क्षेत्र से भी बुरे हाल दिखे नगर निगम क्षेत्र के, मैडम इस तरफ दौड़ लगाएं तो पता चले सूरते हाल!
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 31 अक्टूबर 2023: मेयर साहिबा कभी कभी अपने नगर निगम क्षेत्र में भी दौड़ लगा लिया करें।
     आज काफी दिनों बाद करवाचौथ की खरीदारी को ऋषिकेश जाना हुआ। पर रास्ते भर जगह-जगह बदबू और गंदगी देखने को मिली। वो भी नगर निगम क्षेत्र में।
     आईडीपीएल कैनाल गेट से दुर्गा मंदिर तक गंदगी पूरी जगह फैली हुई थी। फूट हिल्स एकेडमी के सामने, उससे पहले तुलसी विहार के सामने, काली की ढाल से पहले, काली की ढाल के एकदम बाद गंदगी देखकर समझ आया क्यों मैडम साहिबा आस्था पद की ओर दौड़ती हैं। इधर क्यों नहीं!
क्योंकि इस तरफ दौड़ने पर फोटो लेने पर नगर निगम की पोल खुल जायेगी और फोटो में स्वच्छ ऋषिकेश अपनी सुरते हाल बयां कर देगा। अब तो ट्रेंचिंग ग्राउंड में जो कूड़ा डंप है उसमें भी फफूंदी, पेड़, घास, उग आई हैं। आज 01 नवंबर की फोटो से दिखाएंगे आपको स्वच्छ भारत, स्वच्छ ऋषिकेश।


Post a Comment

0 Comments