स्पष्ट एक्सप्रेस

चौदह बीघा में मोटर बाइक का स्टंट देखने हो जाये तैयार !





स्पष्ट एक्सप्रेस  15  अप्रैल 2023 
 

मुनि की रेती :  चौदह बीघा में  हुड़दंगी   युवको द्वारा  अपनी  मोटर साईकल  के  मोडिफाई साइलेंसर द्वारा  पटाखे फोड़ने  का  आंतक  आम  जनमानस  के लिए कम होने का नाम नहीं ले रहा था , इस बीच   दिन दहाड़े  बाइक द्वारा  स्टंट करते हुए  स्टंटबाजो ने भी अपनी दस्तक 14  बीघा में देनी  शुरू कर दी है  , ऐसा लगता है की  इन  हुड़दंगी   युवको में लोकल प्रशासन का एवं पुलिस का भय  समाप्त हो गया है , आज  दिन दहाड़े   जब एक युवक मोटर साईकल  द्वारा  चौदह बीघा  से  मुनि की रेती को जाने वाली रोड   के बीचोंबीच  स्टंट कर रहा था , तो यह  घटना  CCTV  में  कैद हो गयी,  यदि  कोई आम आदमी इनका विरोध करने की कोशिश  भी करता है  तो ये मार  पिटाई पर उतारु  हो जाते है ,  इस तरह के  हुड़दंगी  युवको पर शीघ्र सख्त कार्यवाही नहीं की जाती  तो, भविष्य में  यह रोड पर किसी  भी गंभीर दुर्घटना का कारण  बन सकते है।  

Post a Comment

1 Comments

  1. Nashedi yuvakon ko Din Din Mein 14 Bigha Pul Ke Niche Nasha karte hue dekha Ja sakta hai

    ReplyDelete