छिद्दरवाला, 12 नवंबर 2024: इगास महोत्सव जोगीवाला माफी में पारंपरिक रूप से मनाया गया। सोमवार की शाम ओम स्टार क्लब की ओर से इगास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इगास महोत्सव का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें महिला मंगल दल ने लोक गीत पर नृत्य कर शानदार प्रस्तुति दी। इगास महोत्सव में पहुंचे लोक गायक सौरभ मैठाणी एवं अंजली खैर के गीतो पर ग्रामीण झूमते नजर आए।
इस दौरान लोक संस्कृति की सप्तरंगी छटा भी बिखरी। ढोल-दमाऊ आदि लोक वाद्ययंत्रों ने सभी को उल्लास से भर दिया और हर कोई झूमते-नाचते भैलो खेलने लगा। साथ ही लोक व्यंजनों की खुशबू से भी महकती रही।
इस दौरान ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह नेगी, ओम स्टार क्लब के संस्थापक शोबन कैन्तुरा, क्लब अध्यक्ष दीवान सजवाण, सदस्य राजेन्द्र बगियाल, महावीर कैन्तुरा, गौरव जेठुडी, अर्जुन नेगी, लक्की असवाल, भीम नेगी, प्रमोद रावत, सन्दीप कलूडा, प्रवीण रमोला आदि मौजूद रहे।
0 Comments