Header Ads Widget

Spasht Express 19 Oct 2024

लायंस दिवाली मेला के ऑटो एक्सपो संस्कृति और प्रतिभा उत्सव में भूमि शर्मा बनी मिस ऋषिकेश 2024

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 17 अक्टूबर 2024: लायंस क्लब ऋषिकेश रॉयल ने लायंस दिवाली मेला एवं ऑटो एक्सपो संस्कृति और प्रतिभा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में भूमि शर्मा के सर मिस ऋषिकेश 2024 का ताज सजा। मिस ऋषिकेश 2024 में पहली उपविजेता राधिका शर्माव दूसरी उपविजेता दिव्यांशी बडोला रहीं।
          रैंप वॉक ने उत्तराखंड की संस्कृति की गरिमा को बखूबी प्रदर्शित किया जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गया। डांसिंग बफ समूह में कशिश गुप्ता सीनियर डांस और दीशी राजपूत जूनियर डांस में विजेता बनीं। गायन प्रतियोगिता में आकांक्षा पोखरियान ने विजय प्राप्त की। मिस ऋषिकेश के कार्यक्रम समन्वयक सुशील छाबड़ा और चाहत चोपड़ा ने विजेताओं की घोषणा की। इस मौके पर मुख्य अतिथि तन्नु रावत, विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की कुसुम कंडवाल, निवर्तमान मेयर श्रीमती अनीता ममगाईं व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रतीक कालिया ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाया।
          मेले में श्रीवास ग्रुप के अध्यक्ष कमल कांत मलिक ने बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ावा देने पर जोर दिया। मेले को कमल ज्वेलर्स, ओम टीवीएस और गोपाल 56 से भरपूर समर्थन मिला। इस अवसर पर मेले के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, पंकज चंदानी और धीरज मखिजा, क्लब के अध्यक्ष सुमित चोपड़ा ने इस सफल आयोजन के लिए सभी क्लब सदस्यों व अन्य सहयोगियों की मेहनत व सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अभिनव गोयल, सागर ग्रोवर, लविश अग्रवाल, राही कापाड़िया, ऋषभ जैन, अरविंद किंगर, विनीत गुल्हाटी, तरुण चोपड़ा, पूनित गर्ग, अतुल जैन, हिमांशु अरोड़ा, अतुल सिंघल, विशाल भल्ला, अनुज अरोड़ा, मयंक गुप्ता, पूनित गुप्ता, संजय पंवार, आशिष पेनसर, अंकुर अग्रवाल, जयेंद्र रमोला, एडवोकेट राकेश सिंह, दीप शर्मा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 

गढ़वाली फिल्म “संस्कार” देखने को उमडी़ भीड़ 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 18 अक्टूबर 2024: पीआर फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से दिल्ली में अपार सफलता के बाद आज से ऋषिकेश के रामा पैलेस में उत्तराखंड की संस्कृति और संस्कार पर आधारित गढ़वाली फिल्म “संस्कार” शुरू हो गई है। आज के पहले शो को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
फिल्म के पहले शो का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य श्यामपुर संजीव चौहान, पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्रनगर विनीता बिष्ट, समाजसेवी बिजेंद्र रतूड़ी, राम रतन रतूड़ी, जगमोहन पायल, कुसुम जोशी, मनोज नौटियाल, ज्योति सजवाण ने रिबन काटकर किया। फिल्म “संस्कार” गढ़वाल की संस्कृति पर आधारित है। जिसमें पूरी तरह से युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों की ओर आकर्षित कर उन्हें संस्कारों से अवगत कराना है। फिल्म में पुलिस की कर्मठता और युवा पीढ़ी के सहयोग से नशे के कारोबार को खत्म कर संस्कारों का गठजोड़ किया गया है। साथ ही ऋषिकेश के पर्यटन स्थल, गंगा आरती के माध्यम से धार्मिक स्थलों को दर्शाया गया है।
          साथ ही खलनायक की भूमिका निभा रहे बलदेव राणा के डायलॉग "दिन मा तारा गणै देलु" की दर्शक खुब सराहना कर रहे हैं।
          इस अवसर पर फिल्म के प्रोड्यूसर राजेंद्र भट्ट, निर्देशक बृज रावत, राज नेगी, मुख्य नायक राजेश मालगुडी, मुख्य नायिका शिवानी भंडारी, कलाकार पूनम सकलानी, राज कपसूडी, लेखक पदम गुंसाई, रविंद्र भंडारी, रणबीर चौहान, रोशन उपाध्याय, सीता पयाल, श्वेता भंडारी, संजय चमोली, आशु चौहान भी मौजूद थे।

जल्द से जल्द कराएं छात्रसंघ चुनाव, कुलपति को ज्ञापन 

स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 18 अक्टूबर 2024: जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव करने को लेकर छात्रसंघ के नेतृत्व में समस्त संभावित प्रत्याशियों और छात्र छात्राओं ने ऋषिकेश परिसर के निदेशक के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन प्रेषित किया।
          छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने बताया कि 
छात्रसंघ चुनाव तिथि घोषित करने में देरी को लेकर छात्र छात्राओं में आक्रोश व्याप्त है। चुनाव में जाटव ने बताया कि लगातार छात्र छात्राओं की पढ़ाई का नुकशान हो रहा है। जिस वजह से छात्रसंघ चुनाव की तिथि जल्द से जल्द घोषित की जाए। हिमांशु ने बताया कि लगभग सभी संगटन के प्रत्याशी का चयन लगभग हो चुका है लेकिन प्रदेश की सरकार व प्रशासन दोनों छात्रसंघ चुनाव करने में असमर्थ है अगर जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव नहीं होते हैं तो समस्त छात्रसंघ व छात्र छात्राएं उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
          छात्र नेता अनिरुद्ध शर्मा ने बताया की लिंगदोह की नियमावली के अनुसार नए सत्र प्रारंभ होने के लगभग 45 दिन के अंदर सभी परिसरों में छात्रसंघ चुनाव हो जाने चाहिएं, जबकि ऐसा नहीं हो रहा है। जिसका सभी छात्र छात्राएं पूर्ण रूप से विरोध कर जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग करते हैं तथा अनशन तक की चेतावनी दे रहे हैं।
          इस मौके पर छात्रसंघ उपाध्यक्ष निहारिका, वैभव रावत, मयंक भट्ट, रवि सिंह बिष्ट, मानव रावत, संजना गुप्ता, राघवेंद्र मिश्रा, अनन्या भट्ट, रूबी, आशा, राजकुमार, प्रियांशु कुमाई, सचिन यादव, मानसी सती, निशांत बागड़ी, रिहान बंदोलिया आदि छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का दूसरा दिन: खिलाडियों ने दिखाया अपना दमखम

स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर (खदरी खड़कमाफ़), 18 अक्टूबर 2024: विद्यालयी शिक्षा द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के दूसरे दिन आप सभी ग्रुपों के मुकाबले खेले गए। लीज मुकाबलों कारिजल्ट इस प्रकार रहा।
          अंडर 14 बालक वर्ग में टिहरी ने चंपावत, हरिद्वार ने उत्तरकाशी व टिहरी ने बागेश्वर को हराया।
          अंडर 14 बालिका वर्ग में पौड़ी ने चमोली को, देहरादून ने उत्तरकाशी को, चंपावत ने चमोली को हराया।
          अंडर 17 बालक वर्ग में पौड़ी ने उत्तरकाशी को, टिहरी ने अल्मोड़ा को, उद्यमसिंह नगर ने उत्तरकाशी को हराया।
          अंडर 17 बालिका वर्ग में बागेश्वर ने अल्मोड़ा को और पौड़ी ने अल्मोड़ा को हराया।
          अंडर 19 बालक वर्ग में नैनीताल ने अल्मोड़ा को, उद्यमसिंह नगर ने हरिद्वार को, देहरादून ने उत्तरकाशी को, बागेश्वर ने अल्मोड़ा को, टिहरी ने हरिद्वार को, पिथौरागढ़ ने उत्तरकाशी को हराया।
          अंडर 19 बालिका वर्ग में पौड़ी ने पिथौरागढ़ को, पिथौरागढ़ ने उद्यमसिंह नगर को हराया।
सेमी फाइनल मुकाबले:
अंडर 14 बालक वर्ग में नैनीताल ने टिहरी को तथा उद्यम सिंह नगर ने देहरादून को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। 
अंडर 14 बालिका वर्ग में नैनीताल ने पौड़ी को तथा बागेश्वर ने देहरादून को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर 17 बालक वर्ग में टिहरी ने पौड़ी को बागेश्वर ने देहरादून को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर 19 बालक वर्ग में नैनीताल ने उद्यम सिंह नगर को देहरादून ने पौड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
अंडर 19 बालिका वर्ग में देहरादून ने टिहरी को तथा नैनीताल ने पिथौरागढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता को संपन्न करवाने में जिला समन्वयक रवि रावत, टेक सिंह राणा, जेएस चौहान, अंकित उपाध्याय, विक्रम सिंह नेगी, पूजा सिंह, ज्योत्सना, मनोज नेगी, सत्यदर्शन सिंह रावत, ज्योति, रामप्यारी कलूडा, बीरेंद्र रयाल, प्रमोद भट्ट, देवानंद थपलियाल, प्रवेश सकलानी आदि का सहयोग रहा। यह जानकारी संयोजक राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2024 व प्रबंधक नालन्दा शिक्षण संस्थान इंटर कालेज खदरी श्यामपुर ने दी।

SGRRU खेलोत्सव: योगिक साइंस एण्ड नैचरोपैथी की क्रिकेट में खिताबी जीत

स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून, 17 अक्टूबर 2024: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता खेलोत्सव का चौथा दिन क्रिकेट, फुटबाॅल, बास्केटबाॅल, कबड्डी, खो-खो प्रतियोगिताओं के नाम रहा। क्रिकेट के फाइनल में स्कूल आफ योगिक साइंस एण्ड नैचरोपैथी ने खिताबी जीत दर्ज की। कबड्डी के नाॅक आउट मुकाबलों में स्कूल आफ एग्रीकल्चर, स्कूल आफ मैनेजमेंट एवम् स्कूल आफ फार्मेसी ने अपने अपने मैच जीतकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
          गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय SGRRU के अलग-अलग खेल मैदानों पर चौथे दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, कुलसचिव SGRRU, डाॅ आर.पी.सिंह, समन्वयक एसजीआरआरयू, विजय नौटियाल, अधिकृत हस्ताक्षरी प्रबन्धक, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन, डाॅ पंकज मिश्रा एवम् खेलोत्सव के सचिव सत्य प्रकाश जोशी ने संयुक्त रूप से किया।
          क्रिकेट का फाइनल मुकाबला स्कूल ऑफ योगिक साइंस एण्ड नैचरोपैथी एवम् स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एण्ड सोशल सांइसेज़ के बीच खेला गया। योगिक साइंस ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ह्यूमैनिटीज के बल्लेबाज गौरव ने 15 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज पारितोष ने 8 गेंदों पर 13 रनों की ताबडतोड़ पारी खेली। पारितोष ने 2 चौके और एक छक्का लगाया। ह्यूमैनिटीज की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 76 रनों का लक्ष्य रखा। योगिक साइंस की ओर से देवराज ने 2 विकेट चटकाए। सूरज, अभिषेक, जतिन निखिल ने एक एक विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी योगिक साइंस की टीम ने शानदार शुरूआत की। देवराज ने 15 गेंदों पर 34 रनों की आतिशी पारी खेली। देवराज ने 5 चौकों और एक छक्के की मदद से जीत में महत्वपूर्णं भूमिका निभाई। उत्तम ने 10 गेंदों पर 15 रन बनाए। योगिक साइंस की टीम ने 10वें ओवर में एक विकेट के नुकसान पर विजयी लक्ष्य हासिल कर खिताबी जीत दर्ज की। देवराज को मैन आफ दि मैच चुना गया।
          इस अवसर पर डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ दीपक सोम, डाॅ राजेश रयाल, डाॅ मनीष मिश्रा, डाॅ कमला ध्यानी, डाॅ पंकज चमोली, डाॅ मीनू चौधरी, डाॅ रविन्द्र कुमार, मनदीप नारंग, कमल बिजलवाण, संजय नेगी, डाॅ नवीन गौरव, डाॅ जीड़ी मक्कड़, डाॅ योगेश जोशी, चन्द्रशेखर टेलर, डाॅ वीके सिंह, सुनील किष्टवाल, डाॅ अमरलता आदि विशेष सहयोग रहा।

दोपहर भगवान श्री राम जी की बारात व रात्रि को श्रीराम बनवास की लीला का मंचन

स्पष्ट एक्सप्रेस।
रायवाला, 17 अक्टूबर 2024: श्री रामलीला महोत्सव के मुख्य मंच उद्घोषक एवं लोक कल्याण समिति के प्रवक्ता श्री विरेन्द्र नौटियाल (वीरू) ने जानकारी देते हुए बताया की गुरुवार को दोपहर भगवान श्री राम शोभा यात्रा (श्री राम जी की बारात) प्रतीत नगर एवं रायवाला भ्रमण एवं रात्रि को  श्री राम वनवास की लीला का मंचन किया गया ।
          दृश्य में दिखाया गया की मुनादी वाला अयोध्या नगरी में मुनाद करता है, की कल भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया जाएगा । इसकी जानकारी मिलते ही मंथरा कैकई को देती है । देवताओं के अनुरोध पर देवी सरस्वती कैकेयी की दासी मंथरा की मति फेर देती हैं । मंथरा और कैकेयी का कान भरना शुरु कर देती है क‌ि राम अगर राजा बन गए तो कौशल्या का प्रभाव बढ़ जाएगा । इसलिए भरत को राजा बनवाने के लिए तुम्हें हठ करना चाह‌िए । मंथरा कैकेयी को बताती है, की जब राजा दशरथ देवासुर संग्राम में घायल हो गए थे तब युद्ध के दौरान महाराज दशरथ के रथ के पहिए की कील निकल गई, और रथ लड़खड़ाने लगा, ऐसे में कैकेयी ने कील की जगह अपनी उंगली लगा दी और महाराज की जान बचा ली । राजा दशरथ, कैकेयी के युद्ध भूमि में साहस से बहुत प्रसन्न हुए और उन्हें तीन वरदान मांगने के लिए कहा था । कैकई ने उस समय प्रेमवश कह दिया कि इसकी जरूरत नहीं है, अगर कभी जरूरत होगी तो मांग लूंगी । कैकई ने राजा दशरथ को इसी वरदान के जाल में फंसा लिया और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांग लिया । 
          श्रीराम के पात्र – सौरभ चमोली , लक्ष्मण – अंकित तिवारी, सीता- अर्चित सेमवाल, दशरथ- सुभाष गैरोला, कैकेयी- दीपक प्रजापति, कौशल्या- राहुल कोहली, सुमित्रा- मोहन थापा, वसिष्ठ- भगत सिंह, मंथरा- आयुश जोशी, सुमंत- अनिल कडवाल, मुनादीवाला- मनोज कंडवाल,  निषादराज- सन्नि, मुनादीवाला- मनोज कंडवाल, द्वारपाल – तीरथ सिंह, माँ सरस्वती-  आराध्य तिवाड़ी,  आदिवासी- राज, आकाश आदि  ने सुंदर अभिनय किया ।
          सुंदर भव्य मंचन देखने के लिए आए पुनः गांव की ओर के संपादक- देवी प्रसाद रतूड़ी, गढ़वाली फिल्म के लेखक अनिल नेगी, सेवानिवृत प्रधानाचर्या- कलावती देवी, सरिता रतुड़ी जी, प्रमीला घिल्डियाल, राधेश्याम प्रजापति, वैभव पोखरियाल को लोक कल्याण समिति द्वारा राम दरबार की माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । साथ ही साथ आए हुए अतिथियों सहित सैकड़ों राम भक्तों ने मंचन को देखा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया । 
          इस दौरान श्रीराम लीला के मुख्य निर्देशक महेन्द्र राणा, सह निर्देशक मुकेश तिवाड़ी, लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष- गंगाधर गौड़, उपाध्यक्ष- बालेन्द्र सिंह नेगी, सचिव– नरेश थपलियाल, नवीन चमोली, आशीष सेमवाल, राजेश जुगलान, गोपाल सेमवाल, राजेन्द्र प्रसाद कुकरेती, राजेन्द्र प्रसाद तिवाड़ी, राम सिंह, देवकी सूबेदी, अनीता जुगलान, रुचि सती, रेखा थपलियाल, रेखा तिवाड़ी, मनोहरी, देवी, रोहित, मोहन, ईशांत, सूरज सहित सैकड़ो रामभक्त उपस्थित रहे ।


Post a Comment

0 Comments