स्पष्ट एक्सप्रेस।
नेपाली फार्म, 06 सितंबर 2024:
दो छात्राएं पहले तो नेपाली फार्म पर बस के इंतजार में खड़ी थीं। कुछ देर बाद दोनों पांडे प्लॉट को जाने वाले मार्ग में ढलान की तरफ जाकर खड़ी हो गईं। उनमें से एक छात्रा समीप ही नेपाली फॉर्म तिराहे से सटे राजाजी नेशनल पार्क की तरफ जंगल की ओर गई। कुछ देर बाद वापस आने पर स्पष्ट एक्सप्रेस ने पूछा आप जंगल की तरफ क्यों गए, आपको पता नहीं यहां जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता है?
एक छात्रा बोली क्या करें यहां वाशरूम नहीं है तो उस तरफ जाना पड़ा। पूछने पर बताया कि हम दोनों ऋषिकेश रहते हैं, नोएडा के लिए बस के इंतजार में खड़े थे।
मुनिकीरेती, 07 सितंबर 2024: नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने ढालवाला में डोर टू डोर डस्बीनों का वितरण किया, साथ ही लोगों को गीला व सूखा कूड़ा पृथक करने की जानकारी दी गई।
इस दौरान सफाई निरीक्षक ने गीले व सूखे कूड़े(जैविक व अजैविक) को सोर्स पर ही पृथक करने के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में सक्रिय रूप से भागीदारी करने और खुले में कूड़ा ना फेंकने की अपील की, साथ ही खुले मेें कचरा फेंकने से होने वाले गंभीर पर्यावरणीय नुकसान के बारे में जानकारी दी।
मौके पर सफाई सुपरवाइजर महिपाल सिंह, सदस्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 सुनील सिंह, मनीष भट्ट, अंकित जगूड़ी, रेश्मा, वैशाली रावत एवं निकाय की टीम की मौजूद थी।
देहरादून, 07 सितंबर 2024: उत्तरकाशी के हर्षिल बाजार में स्थित एक आवासीय मकान और दुकान में अचानक आग लग गई, सूचना पर पहुंची सेना, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आग से काफी नुकसान हो गया।
शुक्रवार देर रात हर्षिल बाजार में विजय और हरिश के लगभग 100 साल पुराने लकड़ी से बने मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते-देखते मकान और दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर सेना, पुलिस व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। अग्निकांड की सूचना पर फायर सर्विस उत्तरकाशी, गंगोत्री से भी टीम रवाना की गई। अग्निकांड से मकान के साथ दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।
हर्षिल के ग्राम प्रधान दिनेश रावत और माधवेंद्र रावत ने शासन व प्रशासन से अग्निकांड पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग की है।
0 Comments