सेंट जोसेफ मानव कल्याण संस्था द्वारा चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शानदार समापनगुमानीवाल, 05 अगस्त 2024: सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित व सेंट जोसेफ मानव कल्याण संस्था, ऋषिकेश के द्वारा आयोजित किया गया। आज कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त शैलेन्द्र नेगी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस अवसर पर एवरग्रीन के छात्रों ने सुन्दर प्रस्तुति दी। इसके अलावा 40 प्लस की महिला कालकारों ने गढ़वाली संस्कृति को मंच पर उकेर कर खूब तालियां बटोरीं। जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल, पंकज गुप्ता, ज्योति सजवाण, अजय भारद्वाज, विभाश सिन्हा, श्रीमती नीलम नवानी, साहित्यकार अरुणा वशिष्ठ, डा० सुनिल थपलियाल, प्रिंसिपल एवरग्रीन स्कूल, प्रिंसिपल नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, नरेश अमोला, अनूप रावत, दिनेश नौटियाल, अर्चना पांडे, रश्मि डिमरी, श्वेता नैथानी, तारा थापा, आषीश चार्ल्स आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का कुशल संचालक डा. सुनील थपलियाल ने किया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश की संस्कृति को बचाने और बढ़ाने का कार्य करने पर संस्था के संस्थापक चार्ल्स की सराहना की और ऐसे कार्यक्रम आगे भी करते रहने का आग्रह किया।

इस अवसर पर सेंट जोसेफ सानव कल्याण संस्था द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
0 Comments