Header Ads Widget

Spasht Express 13 मई 2024

स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 12 मई 2024: श्यामपुर रेलवे फाटक की भूमि पर किए गए नए निर्माण की भूमि बार-बार धंसने से हो रहे गड्ढों ले कारण फाटक से वाहन रेंग रेंग कर चल रहे है। वीकेंड में वाहनों का दबाव भी अधिक रहता है। जिस कारण जाम की स्थिति से निजात नहीं मिल पा रही है।
          फाटक पर किए जा रहे चौड़ीकरण करने वाली संस्था के ठेकेदार देवेंद्र ने बताया जिस जगह सड़क धंस रही है, वहां पेड़ की जड़ उखाड़ने के बाद काफी बड़ा गड्ढा हो गया था जिस कारण कुछ दिनों तक उस जगह पर जमीन बार बार धंस रही है। फिलहाल हमारे द्वारा आरबीएम डालकर गड्ढों की रोकथाम की जा रहा है। अभी तक 4-5 ट्रॉली फोरसेंड, आरबीएम की ट्रॉली डलवाई जा चुकी है। कॉन्ट्रैक्टर देवेंद्र ने बताया कि अभी कुछ दिन जमीन धंसती रहेगी। कुछ दिन बाद जब जमीन धंसना बंद हो जाएगी उसके बाद पैच वर्क कराया जाएगा। तब जाकर ट्रैफिक की स्थिति सुचारू हो पाएगी।
        उन्होंने कहा कि रेलवे की भूमि पर जिस जगह तक चौड़ीकरण किया गया है वहां तक जमीन बार बार धंस रही है। जिस कारण पैच वर्क नहीं किया जा सकता। 
ठेकेदार देवेंद्र ने बताया कि मौके पर रेलवे के अधिकारियों के सम्मुख मानकों के अनुसार हमारे द्वारा कार्य किया जा रहा है। बताया कि हर नया निर्माण कार्य करने के बाद थोड़ा समय मांगता है जिसके बाद जमीन धंसना रुक जाती है। जमीन धंसना रुक जाने के बाद ही पैचवर्क किया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा की जा रही 9 हजार पेड़ों की हत्या
स्पष्ट एक्सप्रेस।
देहरादून,12 मई 2024: राज्य सरकार द्वारा 9 हजार पेड़ों की हत्या कर पर्यावरण के साथ साथ मानव के अस्तित्व को भी हानि पहुंचाई जा रही है।
          एक तरफ धूं-धूं कर जंगल जल रहे हैं तो दूसरी तरफ राज्य सरकार विकास के नाम पर जंगलों को उजाड़ रही है। एक तरफ जहां किताबों, स्लोगनों, विज्ञापनों द्वारा समाज को पर्यावरण को बचाए रखने की पहल की जाती है। जहां लोगों द्वारा जंगलों में एक मात्र पेड़ काटे जाने पर सजा का प्रावधान है। वहीं, राज्य सरकार द्वारा 9 हजार पेड़ काटे जा रहे हैं।
          राज्य सरकार सोंग वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की खातिर तकरीबन 9 हजार पेड़ों को काटा जाना है। पर्यवरण प्रेमी, जागरूक और स्थानीय लोग जिसके विरोध में हैं। सरकार के इस कृत्य के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के राजीव महर्षि और कई पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर मौके पर एकत्रित हुए। उन्होंने हरे वृक्षों को कटे जाने के फैसले को गलत बताते हुए इसे राज्य सरकार की चूक बताया है। सरकार द्वारा विकास परियोजना के नाम पर सदियों पुराने साल के जंगल की बलि लेना ठीक नहीं है। ये वैसा ही है जैसा कोई नीम हकीम गुर्दा प्रत्यारोपण के नाम पर शरीर से फेफड़े काट दे। जिसको ये भी मालूम न हो कि फेफड़े निकाल देने के बाद शरीर निर्जीव हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की नीव में विकास की कल्पना करना आने वाली पीढ़ी के साथ धोखा होगा। परिस्थिति को देखते हुए विकास जरूरी है लेकिन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना भी उतना ही गलत होगा।
           प्रदेश कांग्रेस नेता राजीव महर्षि ने आन्दोलनकारियों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया है। 

जातपात, अमीर गरीब, कांग्रेस बीजेपी से कोई सरोकार नहीं होता स्वच्छता को : हरियाणा निवासी राजपाल
दीपेंद्र कंडारी।
नरेंद्रनगर,12 मई 2024: जातपात, अमीर गरीब कांग्रेस बीजेपी से कोई सरोकार नहीं होता स्वच्छता को। जी हां, ये कहना है हरियाणा करनाल निवासी राजपाल का। जो पिछले 8 वर्षों से नरेंद्र नगर में निवासरत हैं।
          राजपाल नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं। खाली समय में राजपाल निस्वर्थभाव से निकल पड़ते हैं हाईवे किनारे फैला कूड़ा उठाने में।
          कूड़ा- करकट उठाकर पर्यावरण को स्वच्छ सुंदर बनाने में। राजपाल के निस्वार्थ भाव से किए जा रहे इस सराहनीय कार्य से हम सभी लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। और हमें भी इस पर्यावरण को अपने घर की तरह स्वच्छ रखने की भावना जागृत करनी चाहिए। ऐसा करने से हमारी आने वाली पीढ़ी को भी सीख मिलेगी और उनमें और उनमें स्वत ही गंदगी ना फैलाने की आदत बनेगी।

प्रथम कॉरपोरेट टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का फाइनल एम्स ऋषिकेश ने पांच रनों से जीता

स्पष्ट एक्सप्रेस।
आईडीपीएल, 12 मई 2024: वीरभद्र क्रिकेट अकादमी आईडीपीएल, ऋषिकेश द्वारा आयोजित प्रथम कॉरपोरेट टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का फाइनल मैच आईडीपीएल स्कूल क्रिकेट ग्राउंड पर एम्स ऋषिकेश व केके स्पोर्ट्स श्यामपुर के बीच खेला गया।
          फाइनल मैच में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ राजे नेगी, हॉकी कोच समाजसेवी देवेश्वर रतूड़ी व खेल प्रशिक्षिक ओम प्रकाश गुप्ता ने विजेता एवं उपविजेता टीमो को पुरुष्कृत किया।
फाइनल मैच मे एम्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर मे टीम 166 रन बनाए, जिसके जवाब में केके स्पोर्ट्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 161 रन पर सिमट गई। एम्स की टीम ने टूर्नामेंट 5 रन से जीत लिया। ऑल राउंडर परफॉर्मेंस के लिए एम्स टीम के आनंद शुक्ला को मैन ऑफ द मैच व केके स्पोर्ट्स के खिलाड़ी अंकित कोहली को फाइटर ऑफ द मैच ट्रॉफी से नवाजा गया।सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब पहाड़ी वॉरियर के कमान सिंह, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज व प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब केके स्पोर्ट्स के अंकित कोहली को दिया गया। मुख्य अतिथियों द्वारा सभी विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की गई।
          समाजसेवी डॉ राजे नेगी ने कहा टूर्नामेंट के सफल व सुन्दर आयोजन के लिए वीरभद्र क्रिकेट अकादमी के मुख्य कोच अभिषेक नेगी का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा कि अभिषेक नेगी लगातर जिस तरह से ऋषिकेश के आसपास के बच्चो को क्रिकेट की कोचिंग दे रहे है निश्चित रूप से आने वाले समय मे इस एकेडमी के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रोशन करेंगे।



Post a Comment

0 Comments