Header Ads Widget

02 May Spasht Express 2024




उत्तराखंड बोर्ड में जनपद में चौथा स्थान प्राप्त करने पर सुहानी को विघालय परिवार ने किया सम्मान
स्पष्ट एक्सप्रेस।
श्यामपुर, 01 मई 2024: शिवालिक भागीरथी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल टिहरी विस्थापित कॉलोनी की कक्षा 10वीं की छात्रा कुमारी सुहानी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2024 में 96.4% राज्य की मेरिट लिस्ट में 16वां स्थान व जनपद देहरादून में 4वीं रैक हासिल की।
          बुधवार को विघालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल व विघालय  प्रबंधक लक्ष्मण चौहान ने सुहानी के इस उपलब्धि पर उनका मुँह मीठा कर फूलमालाओं व गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में अव्वल आए छात्रों को विद्यालय प्रबंधन लक्ष्मण चौहान ने बधाई व शुभकामनाएँ दी,उन्होंने कहा कि यह छात्रों की लगन और विद्यालय के शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।
          ब्लॉक प्रमुख भगवान पोखरियाल ने अव्वल आने वाले विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए तथा अपने माता-पिता के साथ साथ अपने देश का नाम रोशन करना चाहिए।        
छात्रा सुहानी से खास बातचीत में उन्होंने बताया बोर्ड की मेरिट लिस्ट में नाम प्राप्त करना उनके लिए ही गौरवशाली पल है उन्होंने कहा पढ़ाई का कोई शॉर्टकट नहीं है अपने लक्ष्य पर निर्धारित कर पढ़ाई के लिए सीमित समय बनाकर अध्ययन करना चाहिए,विघालय के टीचरों का सपोर्ट उन्हें निरंतर मिला,सुहानी इंजीनियरिंग फ़ील्ड में अपना करियर बनाना चाहती है।
          इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज, उप- प्रधानाचार्य, अक्षत चौहान, सरोप सिंह पुंडीर (पूर्व प्रधान), रीना चौहान, पूनम देवी, नवीन नेगी व अजय नेगी उपस्थित रहे।



रा०इ०का सिमली में अभिभावक -शिक्षक संघ शैक्षिक सत्र 2024-25 में सुरेन्द्र बिष्ट चौथी बार अध्यक्ष बने
स्पष्ट एक्सप्रेस।
नारायणबगड-चमोली, 01 मई 2024: नारायणबगड़ ब्लॉक के असेड सिमली में स्थित कारगिल शहीद सतीश चंद्र राजकीय इंटर कॉलेज में  शैक्षिक सत्र 2024-25 अभिभावक -शिक्षक संघ की आम बैठक व बच्चों के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ ।बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सी०प्रसाद के द्वारा की गई। विघालय में नई कार्यकारिणी सदस्यों का गठन भी हुआ जिसमें पी०टी०ए सुरेन्द्र सिंह बिष्ट को चौथी बार अध्यक्ष चुना गया। बैठक में विद्यालय में अभिभावक व शिक्षकों के बीच आपसी विचार-विमर्श कर विद्यालय के विकास व बच्चों में गुणवता शिक्षा देने की बात कही गई। अभिभावकों ने बैठक में बच्चों को समय पर भेजने की बात कही। विद्यालय के शिक्षक ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने को लेकर संकल्प लिया। वही शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने व साफ-सुथरे पोशाक पहनाकर स्कूल भेजने का का आश्वासन दिया।
          अभिभावक व शिक्षक -शिक्षकों की समिति द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें संरक्षण पद पर जयबीर सिंह बुटोला ,अध्यक्ष सुरेन्द्र बिष्ट,सचिव मंत्री विक्रम सिंह,कोषाध्यक्ष महिपाल सिंह चुने गए।
          इस मौक़े पर प्रधानाचार्य सी० प्रसाद,,सोहन रावत, बीरेन्द्र रौतेला, पंकज पोरवाल, दीपा देवी, महेश्वरी देवी, विमला देवी, सीता देवी, सीता देवी, मुन्नी देवी आदि अभिभावक मौजूद रहे।

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त राजकीय महाविद्यालय/अशासकीय महाविद्यालय/स्ववित्त पोषित संस्थान में स्नातक प्रथम सेमेस्टर में पंजीकरण प्रारम्भ।
शैक्षिक सत्र 2024-25 में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर करें पंजीकरण- प्रो. एनके जोशी।
स्पष्ट एक्सप्रेस।
ऋषिकेश, 01 मई 2024: श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने शैक्षिक सत्र 2024-25 के स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण करने की सलाह दी है। प्रो. जोशी ने बताया कि उत्तराखंड शासन द्वारा समर्थ के माध्यम से स्नातक प्रथम सेमेस्टर में पंजीकरण मंगलवार 30 अप्रैल 2024 से प्रारम्भ कर दिये गये हैं, सभी अभ्यर्थी जो प्रवेश के इच्छुक हैं, वे अवश्य ही वेबसाईट- https://ukadmission.samarth.ac.in पर लाॅग ईन कर पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं की सुविधा हेतु विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाईट पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के दूरभाष नं. अपलोड किए गए हैं। छात्र-छात्राएं समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित दूरभाष पर सम्पर्क कर सकते हैं। 
          कुलपति प्रो. जोशी ने उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश जहां कार्य की पारदर्शिता को दर्शाता है वहीं कार्मिकों की जवाबदेही भी तय करता है, जो कि निसंदेह एक शानदार पहल है। उन्होने कहा कि विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में व्या. व परम्परागत पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं की सुविधाओं का वीवी स्तर पर पूर्ण रूप से संज्ञान लिया जा रहा है। 
          कुलपति प्रो. एन. के. जोशी ने कहा कि श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के शैक्षिक सत्र 2024-25, स्नातक प्रथम सेमेस्टर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु उच्च शिक्षा विभाग के समर्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण प्रारम्भ कर दिए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी https://ukadmission.samarth.ac.in/index.php/registration/user/register के माध्यम से प्रवेश हेतु 01 मई, 2024 से 31 मई, 2024 तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के उपरांत  दिनांक 01 जून, 2024 से दिनांक 20 जून, 2024 तक प्रवेश हेतु काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
          इस अवसर पर कुलपति कक्ष में अन्य अधिकारियों के साथ सहायक परीक्षा डाॅ. हेमन्त बिष्ट, श्री सुनील नौटियाल तथा प्र. निजी सचिव कुलपति वरूण डोभाल उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments