छिद्दरवाला में स्कूलों की मनमानी से अधर में लटका बच्चे का भविष्य, बच्चे के प्रवेश को सीएम हेल्पलाइन में गुहार
स्पष्ट एक्सप्रेस।
छिद्दरवाला, 28 अप्रैल 2024: छिद्दरवाला में जहां निजी स्कूल अपने शत प्रतिशत परिणाम पर कमजोर बच्चों को बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं वहीं क्षेत्र का एकमात्र सरकारी विद्यालय भी प्राईवेट स्कूलों की राह पकड़ रहा है।
ऐसा ही एक मामला छिद्दरवाला निवासी त्रिलोक सिंह ने अपने भांजे को स्कूल में प्रवेश न दिए जाने को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत में उन्होंने कहा उनका भांजा गांव के ही एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र रहा है। उक्त स्कूल का कहना है कि बच्चा पढ़ाई में कमजोर है और हम बोर्ड का अपना रिजल्ट खराब नहीं होने देंगे। यह कहकर उन्होंने बच्चे को प्रवेश नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने अटल उत्कृष्ट राजकीय विद्यालय में प्रवेश देने की मांग की। लेकिन उक्त विद्यालय ने भी सीटें न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ दिया। उन्होंने कहा कि जहां निजी स्कूल ने अपने विद्यालय में पढ़े कुल 4 बच्चों को प्रवेश देने से मना कर दिया। उन्होंने बच्चे को विद्यालय में प्रवेश दिलाने की गुहार लगाई है।
बूस्टर की सहायता से ट्रैफिक संचालित करती सीपीयू।
बूस्टर के चलते सर्विस लाइन से परचून तक की दुकान जाने में लग रहा आधा घंटा। बूस्टर मरने पर सर्विस लाइन से आने जाने में हो रही परेशानी। बेवजह आधे घंटे खड़े रहना पड़ रहा स्थानीय लोगों को।
ऋषिकेश, 28 अप्रैल 2024: ऋषिकेश नटराज चौक स्थित वेडिंग पॉइंट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा ऋषिकेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। . उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा कहा कि देश में हुए लोकसभा के दो चरणों के चुनाव में कांग्रेस अच्छी स्थिति में आई है। आगे भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो पुलवामा का सच सामने लाया जाएगा।
ऋषिकेश में कार्यकर्ता भेंट कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि डोईवाला, ऋषिकेश और धर्मपुर विधानसभा से हम लोग पिछले लोकसभा चुनाव में काफी पिछड़े हुए थे, इस बार यहां से सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इस चुनाव में कहीं भी गुटबाजी देखने को नहीं मिली।
अब हमें निकाय चुनाव की दूसरी लड़ाई के लिए तैयार होना होगा। उन्होंने कहा कि कि इस चुनाव में कांग्रेस के बुजुर्ग जो निराश होकर घर में बैठे थे सक्रिय रूप से सामने आए हैं। अंकिता भंडारी की लड़ाई को आगे भी सक्रियता से लड़ना होगा। बेरोजगारी महंगाई ऐसे विषय हैं, जिनसे कोई भी परिवार अछूता नहीं है। इन मुद्दों को लेकर निकाय चुनाव में कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली एक बड़ी लड़ाई है जिसे कांग्रेस लड़ रही है और आगे भी लड़ेगी। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता सामाजिक मुद्दों को छूएगा। जो लोग हिंदू मुस्लिम करके देश में राजनीति करना चाहते हैं उनसे हम सामाजिक मुद्दों को आगे रखकर लड़ाई लड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के आगामी निकाय चुनाव में टिकाऊ, जिताऊ और संघर्षशील व्यक्ति को ही मौका दिया जाएगा। जो नेता गुटबाजी करेगा, वह कांग्रेस का सबसे बड़ा दुश्मन होगा।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कि चुनाव में कार्यकर्ताओं ने जीतोड़ मेहनत की है, नेताओं को समझा दिया है कि तुम कुछ भी करो हम सब एक है। उत्तराखंड बनने के बाद हम सिर्फ दो बार चुनाव जीते हैं, अब हमें हारने की आदत छोड़ने होगी। नगर निगम चुनाव ऋषिकेश से हम जीत की शुरुआत करने जा रहे हैं। आने वाले समय में पंचायत, सहकारिता, गन्ना समिति और उसके बाद विधानसभा चुनाव का सिलसिला जारी रहेगा। कार्यकर्ता अपना अभियान जारी रखें। भाजपा को 10 साल बहुत मौका दे दिया गया है, अब कांग्रेस की बारी है हमें तैयारी रखनी होगी। हर सीट को हमें जीतना है।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने संचालन करते हुए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और कहा की अब इससे भी बड़ा चैलेंज हमारे सामने निकाय चुनाव है इस बार निकाय चुनाव कांग्रेस का होगा।
आज कार्यकर्ता भेंट कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल, पीसीसी मेंबर जयेंद्र रमोला, राजपाल खरोला, पृथ्वीपाल चौहान, दीप शर्मा, महंत विनय सारस्वत, संजय गुप्ता, मदन मोहन शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, सुधीर राय, मनीष शर्मा, महावीर रावत, प्रदीप जैन, चंदन पंवार, सतीश शर्मा, रवि जैन, संघठन महामंत्री ऋषि सिंघल, ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल रावत, गोकुल रमोला, राहुल रावत, रुकम पोखरियाल, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पुष्पा मिश्रा, शकुंतला शर्मा, मधु मिश्रा, जगत नेगी, सरोज देवराडी, मधु जोशी, रेनू नेगी, सरोज थपलियाल, कमलेश शर्मा, विवेक तिवाड़ी, मंडलम अध्यक्ष निर्मला कुमाईं, राजेश शाह, मुकेश जाटव, कमल बनर्जी, प्रवीण गर्ग, रविन्द्र प्रकाश, प्रकाश बिजलवान, शेर सिंह रावत, संजय नेगी, अभिनव मालिक, ऋषभ राणा, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, अशोक शर्मा, मनीष जाटव, विनोद रतूड़ी, जतिन जाटव, सनी प्रजापति, ओम सिंह पवार, सनी प्रजापति, गौरव राणा, गौरव अग्रवाल, हिमांशु कश्यप आदि भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
लक्कड़घाट, 28 अप्रैल 2024: नेत्रदान के प्रति चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान को धीरे-धीरे सफलता मिल रही है। इसी कड़ी में केदार सिंह रावत के निधन के पश्चात परिजनों द्वारा कराए गए नेत्रदान से दो व्यक्तियों की अंधेरी जिंदगी में रोशनी भर दी गई ।
विस्तृत जानकारी देते हुए नेत्रदान कार्यकर्ता वह लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया की विस्थापित कॉलोनी लक्कड़ घाट निवासी 78 वर्षीय केदार सिंह रावत का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। जानकारी मिलने पर शिवालिक पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर लक्ष्मण सिंह चौहान ने उनके निवास पर जाकर संवेदना प्रकट करने के साथ-साथ नेत्रदान करने के लिए प्रेरित किया। निवास पर उपस्थित उनके पुत्र दीपक और दिनेश से स्वीकृति प्राप्त की एवं श्री नारंग को सूचित किया। जिनके आग्रह पर एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम में डॉक्टर सान्या व संदीप गुसाईं ने निवास पर जाकर दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए ।जिन्हें आवश्यक जांचों के बाद दो नेत्रहीनों की आंखों में प्रत्यारोपित किया जाएगा। राम शरण चावला द्वारा प्रारंभ किए गए नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश मिशन का यह329वा सफल प्रयास है जिससे 658 व्यक्ति लाभान्वित हो चुके हैं।
0 Comments