Header Ads Widget

निरंकारी मिशन के द्वारा अमृत परियोजना के अंतर्गत जल स्रोतों मैं चलाया सफाई अभियान

स्पष्ट एक्सप्रेस ,दिनांक 25 फरवरी 2024
राजेंद्र गुसाई संवाददाता नरेंद्र नगर

 नरेंद्र नगर: संत निरंकारी मिशन नरेंद्र नगर द्वारा सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता के  पावन सानिध्य में अमृत परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन का शुभारंभ किया गया, जहां पर संत निरंकारी सेवा दल के सदस्यों एवं साध संगत के सैकड़ो स्वयंसेवकों ने उपस्थित होकर नरेंद्र नगर मैं स्थिति  जल स्रोत धोड़ा पानी, रानीपोखरी रोड के अंतर्गत गंदगी,कूड़ा कडकट सहित संपूर्ण जल स्रोत की सफाई की।
इस अवसर पर नरेंद्र नगर ब्रांच के संयोजक कल्याण सिंह नेगी ने कहा कि प्रोजेक्ट अमृत का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण एवं इसके बचाव हेतु अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवं उन्हें  क्रियायान्वित रूप देना है साथ ही परियोजना का मुख्य बिंदु जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है । इसी परिपेक्ष में आज इस परियोजना के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल निकायों, नालियों और जल धाराओं आदि को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने में निरंकारी मिशन के सदस्यों ने अपना योगदान दिया।
उक्त कार्यक्रम में मिशन संयोजक कल्याण सिंह नेगी, शिक्षक रमेश असवाल, नीलम राणा, बीना  नेगी, सुनीता गुसाई, कुंदन सिंह रावत, अमित राणा, लक्ष्मी नेगी, मतवार सिंह, केसर सिंह, राजवीर मियां, गोदांबरी असवाल, निर्मल पटेला, चन्द्रमा पुंडीर आदि बड़ी संख्या में संत महात्मा उपस्थित थे।

 

Post a Comment

0 Comments