खैरी खुर्द, 01 फरवरी 2024: तकरीबन 20 मिनट तक हुई ओला वृष्टि से सड़कों पर देखते ही देखते सफेद चादर सी बिछ गई। ओला वृष्टि इतनी तेज हुई कि पेड़ों पर ओले गिरने से पेड़ों की पत्तियां तक झड़ गईं। जिससे पेड़ों के नीचे ओलों की सफेद चादर के साथ साथ पत्तों का भी ढेर लग गया।
स्पष्ट एक्सप्रेस
ऋषिकेश, 02 फरवरी 2024: देहरादून जनपद के सभी कक्षा आठ तक संचालित शिक्षण संस्थानों में 02 फरवरी को अत्यधिक शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने अवकाश घोषित किया है।
बारिश और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने शुक्रवार को दून के स्कूलों के अवकाश घोषित किया है।
अवकाश आंगनबाड़ी से लेकर कक्षा 08 तक के छात्रों के लिए घोषित किया गया है। जिलाधिकारी सोनिका के मुताबिक मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में लागू होगा। आदेश का कड़ाई से पालन करने के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में शिक्षा विभाग ने भी आदेश जारी किया है।
0 Comments