वरिष्ठ व्यापारी तिलक राज खोसला के निधन पर शोक, सैकड़ो लोगों ने नम आंखों से दी तिलक राज खोसला को अंतिम विदाई
स्पष्ट एक्सप्रेस
नरेन्द्रनगर, 18 जनवरी 2024: नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर के वार्ड संख्या 3 बाजार लाइन में रहने वाले व्यापारी तिलक राज खोसला का विगत दिवस लंबी बीमारी के पश्चात देहांत हो गया दिवंगत तिलक राज खोसला अपने पीछे अपने एक पुत्र व तीन पुत्रियां को छोड़कर चले गए । आज दिवंगत तिलक राज खोसला का अंतिम दाह संस्कार पूर्णानंद घाट मुन्नी की रेती ऋषिकेश में किया गया। जहा उनके पुत्र मोहित खोसला ने नम आंखों अपने पिता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में सैकड़ो लोग शामिल थे। 73 वर्षीय तिलक राज खोसला सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में लोग उनकी बातों का लोहा मानते रहे हैं। आज उनके देहांत पर व्यापार मंडल नरेंद्र नगर द्वारा शोक में बाजार पूर्ण रूप से बंद रखा गया।
अपने मृदु व्यवहार, शांत स्वभाव, हंसमुख, समानता व उच्च वैचारिक दृष्टिकोण जैसे गुणों की धनी तिलक राज खोसला ने क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाई थी। तिलक राज खोसला के निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारियों व राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह, भरत सिंह राणा, श्यामलाल थपलियाल, राजेंद्र गुसाईं, जयपाल नेगी, प्रीतम नेगी, विद्याभूषण जोशी, शूरवीर केंतुरा , मोर सिंह रावत , दिनेश कंडवाल, राजेंद्र राणा, दिलबर पुंडीर ,अशोक बजाज, चंद्र मोहन बिजलवान, रमेश सेमल्टी, पुरुषोत्तम डंग , राजेश पटेला,राजेश डोगरा आदि थे।
0 Comments