Header Ads Widget

21 January Spasht Express 2024

पीछा किया तो पता चला रायवाला पुलिस गश्त पर है
सजग: बाइक की आवाज से शातिर चोर छुप जाएगा। 
स्पष्ट एक्सप्रेस
खैरी खुर्द 21 जनवरी 2024: बिना आवाज किए खैरी खुर्द लेन 1 में गश्त लगाती रायवाला पुलिस।
कुत्ते भोंक रहे थे, खिड़की से देखा तो बाहर 2 व्यक्ति जा रहे थे। भागकर पीछा किया तो पता चला ये तो रायवाला पुलिस गश्त पर है। पूछने पर उन्होंने बताया.... 



छिद्दरवाला स्थित चकजोगीवाला में आयोजित पशु मेले में मनोज की गाय को मिला प्रथम स्थान
स्पष्ट एक्सप्रेस
छिद्दरवाला, 20 जनवरी 2024: जिला योजना के तहत पशुपालन विभाग की ओर से चकजोगीवाला में पशु मेला और जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें मनोज कश्यप की गाय  को दुधारू व सर्वोत्तम चुना गया। अन्य पशुपालकों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
शनिवार को आयोजित पशु मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोगों की आय का प्रमुख साधन खेतीबाड़ी और पशुपालन है। ऐसे में उन्नत नस्ल के पशु पालने चाहिए। इसके साथ ही नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। ब्लाक पशु चिकित्साधिकारी पूजा पांडे ने पशुपालकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों को उन्नत नश्ल के पशु, रखरखाव, स्वास्थ्य, टीकाकरण, कृमिनाशक दवा आदि के बारे विस्तार से बताया। पशु चिकित्सा अधिकारी अमित सैनी ने बताया कि मेले में 22 पशुपालक शामिल हुये। जिनमें सबसे स्वस्थ्य चुने गए पशुओं के पालकों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सोबन सिंह कैंतुरा, ग्राम प्रधान भगवान सिंह मेहर, उपप्रधान हुकम सिह रागड, समा पंवार, अनीता राणा, विमला नैथानी, बलिवन्दर सिंह, हरिजन्द सिंह, मलकीत सिंह, बैशाख सिह कैन्तुरा, शोबन सिंह रावत, अम्बर गुरुंग, आयुष रावत आदि मौजूद रहे |

Post a Comment

0 Comments