Header Ads Widget

14 January Spasht Express 2024



हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज ऋषिकेश के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर चतुर्थ दिवस पर स्वयंसेवियों द्वारा मतदाता जागरूकता पर विभिन्न जानकारियां दी
स्पष्ट एक्सप्रेस
ऋषिकेश, 12 जनवरी, 2024: हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज ऋषिकेश के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर चतुर्थ दिवस के योग द्वारा दिन का आरंभ किया छात्रों ने उसके पश्चात मतदाता जागरूकता पर रैली निकाली स्वयंसेवियों द्वारा लोगों को मतदान के बारे में जागरूक किया गया।
उसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ ऋषिकेश परिक्षेत्र नगर समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता  राजकीय आईडीपीएल इंटर कॉलेज उनके द्वारा छात्राओं को नमामि गंगे का प्रोजेक्ट दिखाया गया छात्राओं ने चंदेश्वर मंदिर का भ्रमण किया और स्वामी विवेकानंद की गुफा थी उनकी उसके बारे में जानकारी प्राप्त की ।
     उसके पश्चात बौद्धिक सत्र में राजेश पांडे जी द्वारा छात्रों को एफएम रेडियो के बारे में जानकारी दी गई और डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक के मैनेजर सुजान ने छात्रों को डिजिटल जागरूकता पर जानकारी दी। युवा दिवस पर जागरूकता  पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून पराविधिक कार्यकर्ता द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके द्वारा छात्रों को विधिक जानकारी दी गई।
श्रीमती आरती मित्तल जी द्वारा आयुष्मान कार्ड दिव्यांग और आभा ईद के बारे में जानकारी दी गई इसी क्रम में पूजा बेलवाल ,ज्योति गोड ,कुसुम राणा, विभा नामदेव ,अरविंद भंडारी आदि में छात्रों को जानकारी दी इसी कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी ममता गुप्ता श्रीमती संध्या गुप्ता श्रीमती सीमा कोठियाल उपस्थित रहे ।





आठ दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, प्रशिक्षु प्रशिक्षण के साथ तीर्थ नगरी की यादें भी लेकर गए
स्पष्ट एक्सप्रेस
ढालवाला, 13 जनवरी,2024: उत्तराखण्ड राज्य विज्ञानं एवं तकनिकी परिषद् (UCOST) के सहयोग से भारतीय ग्रामोत्थान संस्था ढालवाला परिसर में चम्पावत के लाभार्थियों हेतु हेंडीक्राफ्ट, हौज़री एवं जूट बैग सिलाई पर 08 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न होगया। यह प्रशिक्षण 05 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित किया गया था। जिसमे रोज़गार विहीन महिलाओ को प्रशिक्षण देकर रोज़गार से जोड़ा गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन के अवसर पर नाबार्ड राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के सहायक महा प्रबन्धक एच पी चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिला प्रशिक्षुओं को संस्था की ओर से जारी प्रमाण पत्र वितरित किये।प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं कुमाऊँ मण्डल के चंपावत की स्वयं सहायता समूह की प्रशिक्षु शामिल रहीं। जहाँ भारतीय ग्रामोत्थान संस्था ढालवाला एवं युकोस्ट की ओर से संस्था में प्रशिक्षार्थियों का रहने खाने का अच्छा प्रबन्ध भी किया गया था। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियों को हेंडीक्राफ्ट, हौजरी और जूट बैग सिलाई प्रशिक्षण दिया गया।
यहां उन्हें हेंडीक्राफ्ट की विस्तृत जानकारी दी गयी। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षणार्थियो को जूट व भीमल के रेशों से उत्पाद निर्मित करना सिखाया है और साथ ही प्रशिक्षणार्थियो को जूट बैग सिलना भी सिखाया गया। और साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को हौजरी यूनिट व वहाँ की मशीनों के बारे में जानकारी व उनको इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण पाकर महिलाएं प्रसन्न हुई।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अनुशासित और बहुपयोगी रहा। इससे उन्हें अपनी आजीविका को घर पर ही शुरू करने का सुअवसर प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में भारतीय ग्रामोत्थान संस्था से प्रभारी अनिल चंदोला, अध्यक्षा गीता चंदोला, विमला नेगी, जन संपर्क अधिकारी एन.पी. कुकशाल, मास्टर ट्रेनर लक्ष्मी देशवाल व राम सेवक रतूड़ी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश में 'मेरे सपनों का भारत-2047' विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन
स्पष्ट एक्सप्रेस
ऋषिकेश, 13 जनवरी 2024: ऋषिकेश  पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर ऋषिकेश  के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान एवम एन सी सी के सयुक्त तत्वाधान में  युवा संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत  ‘मेरे सपनों का भारत-2047’ विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम एवं स्लोगन, पोस्टर निबंध, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर के निदेशक प्रो महावीर सिंह रावत द्वारा की गई । कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित एवं छात्र छात्राओं द्वार सरस्वती वंदना कर किया गया। युवाओं को भविष्य के भारत का सूत्रधार बताते हुए प्रो रावत ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा, हमारे युवाओं को तय करना है कि भविष्य का भारत कैसा होगा। ये आपको ही तय करना है और आपको ही इसे साकार भी करना है। विकसित भारत का निर्माण,  गुलामी की सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता एकजुटता व नागरिक कर्तव्य। युवाओं में जो प्रतिभा भारी है उन को निखारने का अवसर प्रदान किया जाए। अच्छे परिणाम के साथ बच्चे आगे बढ़े और देश का नाम रोशन करें।
मुख्य वक्ता राजनीति विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष प्रो. डीकेपी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा भारत विभिन्न जातियों, पंथों और धर्मों के लोगों के घर होने पर गर्व करता है। देश अपनी समृद्ध संस्कृति और विविधता में एकता के लिए जाना जाता है। पिछले कुछ दशकों में इसने विभिन्न उद्योगों में तेजी देखी है। हालांकि, हमें अभी भी एक लंबा रास्ता तय करना है। यहाँ कुछ ऐसे क्षेत्र हैं जिन्हें हमें एक आदर्श राष्ट्र बनाने के लिए काम करने की आवश्यकता है।
वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एवं युवा संवाद कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अशोक कुमार  मैन्दोला ने छात्र छात्राओं से संवाद करते हुए कहा "जब राष्ट्र निर्माण की बात आती है तब देश और दुनिया में सभी का ध्यान युवाओं की ओर ही जाता है। युवा माने तेज, युवा माने सपना, युवा माने नयी ऊर्जा, युवा माने नयी सोच, युवा माने नए लक्ष्य, युवा माने भविष्य, युवा माने उम्मीद की किरण, युवा माने सूर्य। सूर्य खुद जलकर दुनिया को प्रकाशमय करता है।
हमारा युवा भी तप कर देश के निर्माण हेतु आगे बढ़ रहा है। "पर्यावरणविद् और नगर निगम ऋषिकेश के स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर विनोद जुगलान ने कहा युवा शक्ति राष्ट्र की महा शक्ति है बस हमें तकनीकी विकास के साथ अपनी संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण संवर्धन के लिए आगे आएं। उन्होंने मोबाईल के अत्यधिक प्रयोग के दुष्प्रभावों पर चर्चा कर युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हमें दूसरों की भाषाओं को सीखने से पहले अपनी मातृभाषा के संरक्षण की भी चिंता करें। संस्कृति और प्रकृति के संरक्षण पर बोलते गए जुगलान ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए प्रकृति का सम्मान करना होगा।यह तभी सम्भव है जब हम प्रकृति सम्मत आचरण को अपने व्यवहार में ढालने का प्रयास करेंगे। प्रो. अधीर कुमार ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा भारत ने दुनिया भर में कई विधाओं में खुद को प्रसिद्ध किया है और आज तक के इतिहास में भारत के लिए कई गर्व के क्षण आए हैं। फिर भी मेरी मातृभूमि, भारत के बारे में मेरा एक सपना है मेरा देश एक महान राष्ट्र बने और कई अन्य देशों के लिए मार्गदर्शक बने।
इस अवसर पर दीपचंद, प्रिया कृशाली, अखिलेश भंडारी, सुमित राणा, गौरव राणा, अर्चना चौहान, प्रगति, निशिता कात्यायनी शुक्ला, अंजली सुषमा, माधुरी, सोनी, साक्षी, पीयूष गुप्ता, ललित, पवन, रवि सिंह, सलोनी, सुहानी, समीर, दीक्षा सिंह, पूजा पांडे, स्वाति उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments